1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर शिव की साधना से बदल सकती है किस्मत, ऐसे करें पूजा तो मिलेगा पैसा

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर शिव की साधना से बदल सकती है किस्मत, ऐसे करें पूजा तो मिलेगा पैसा

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 28, 2022 06:12 pm IST,  Updated : Jul 28, 2022 07:11 pm IST

Hariyali Amavasya 2022: भगवान भोलेनाथ भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखते हैं। हरियाली अमावस्या में शिव की साधना करने से मिलता है शिव का आशीर्वाद।

worship of Shiva in hariyali amavasya - India TV Hindi
worship of Shiva in Hariyali Amavasya Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आज के दिन करें भगवान शिव की पूजा
  • पूरे दिन पूजा पाठ करने से मिलता है आशीर्वाद

Hariyali Amavasya 2022: सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है। आज हरियाली अमावस्या है और आज के दिन शास्त्रों में शिव की पूजा करने का विशेष विधान है । सावन मास के कृष्ण पक्ष की स्नान-दान श्राद्धादि की अमावस्या को चित लगी अमावस्या भी कहते हैं । विशेष तौर पर उत्तर भारत में इस अमावस्या का बहुत अधिक महत्व है । आज शिव की पूजा करने से प्यार, पैसा और कामयाबी सब कुछ मिलती है। आज के दिन भगवान शिव की कैसे पूजा की जाए ये जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त

आज हरियाली अमावस्या है। इसके शुभ तिथि की शुरुआत 27 जुलाई 09 बजकर 11 मिनट से शुरू हो गयी है और आज यानी 28 जुलाई की रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 

शिव की आराधना

हरियाली अमावस्या के दिन भक्त जल्दी उठकर स्नान करते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं।साथ ही उनके आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। शिव भक्ति धन-दौलत और समृद्धि से जुड़ी है। हरियाली अमावस्या के दिन भक्त भगवान शिव के मंत्रों का जाप करते हैं और उनके भजन गाते हैं। भगवान शिव के मंदिरों में विशेष दर्शन और अनुष्ठान होते हैं, भक्त उपवास भी रखते हैं। आज के दिन सुबह से लेकर शाम तक पूजा करने पर भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बन रहा राजयोग, पितृ दोष से मुक्ति, सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए करें ये उपाय

सभी संकट का निवारण करेंगे भोले बाबा

अगर आप किसी विवाद में फंसे हैं तो शिवजी को गुड़ चढ़ाएं, इससे आपको फायदा होगा। अपना पराक्रम बढ़ाने के लिये शिव जी का दही से अभिषेक करें। धन-संपदा में वृद्धि के लिये गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें। अपने व्यक्तित्व में निखार के लिए कच्चे दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। भूमि विवाद से बचने के लिये शिव जी को खीर का भोग लगाएं। अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिये शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं। कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा पाने के लिये भी कच्चे दूध से शिव जी का अभिषेक करें। रोगों और शत्रुओं से बचाव के लिए पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति के लिये शिव जी को लाल रंग का फूल चढ़ाएं। विवाह प्रसंग में आ रही बाधा को दूर करने के लिये शिव जी को नारियल का पानी अर्पित करें। आर्थिक उन्नति बनाए रखने के लिये शिव जी पर केसर युक्त दूध चढ़ाएं। हरियाली अमावस्या के दिन रुद्राभिषेक पूजा करने से, बुरी आत्माओं और नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है। 

Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को है हरियाली तीज, इस बार बन रहा बहुत ही शुभ योग

पीपल के पेड़ की करें पूजा 

सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली होती है। पुराणों में भी हरियाली अमावस्या को पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाने की परंपरा है। हमारी संस्कृति में वृक्षों को भगवान के रूप में पूजा जाता है। कहते हैं हर वृक्ष में किसी न किसी देवता का वास होता है। जैसे पीपल के वृक्ष में तीनों महाशक्ति ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी का वास माना जाता है। शिव जी को खुश करने के लिए आज के दिन पीपल की पूजा करने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद आप पर बना रहता है। साथ ही इस उपाय से शनि, राहु व केतु के दोष भी शांत होते हैं। 

Swapna Shastra: क्या बार-बार सपने में दिख रही है छिपकली? ये हैं अशुभ संकेत

दान-धर्म करें

आज खीर-पूड़ी बनाकर, गोबर के कंडे, स्थानीय भाषा में कहें तो उपले जलाकर उस पर पितरों के नाम का भोग लगाएं और बाकी भोग को गाय को खिला दें। इस दिन चीनी, गुड़, चावल, तेल, गेहूं, नमक और काले वस्त्रों का दान करना अच्छा माना जाता है, तो अपनी श्रद्धा अनुसार दान जरूर करें। नहीं तो किसी ब्राह्मण को भोजन करा दे। इससे शिव जी खुश होंगे और आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल