1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Shastra: इन आदतों से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, फिर इंसान हो जाता है कंगाल

Vastu Shastra: इन आदतों से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, फिर इंसान हो जाता है कंगाल

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 15, 2022 06:00 am IST,  Updated : Jul 15, 2022 06:00 am IST

हर कोई लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहता है। वहीं अगर आप भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो भूलकर भी ये काम ना करें।

मां लक्ष्मी- India TV Hindi
मां लक्ष्मी

हर कोई लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहता है। लक्ष्मी जी धन की देवी हैं। जीवन में हर व्यक्ति लक्ष्मी जी की कृपा पाकर धनवान बनना चाहता है। लक्ष्मी जी की कृपा के बिना मनुष्य धनवान नहीं बन सकता है। वहीं अगर आप चाहते है की लक्ष्मी जी आप पर भी प्रसन्न हो तो भूलकर भी ये काम ना करें।

freepik
Image Source : FREEPIKमां लक्ष्मी

क्रोध

क्रोध को सबसे खराब अवगुणों में से एक है। वहीं श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण भी क्रोध से होने वाली हानियों के बारे में बताते है। क्रोध करने वाला व्यक्ति कभी सम्मान नहीं पाता है हर कोई उससे दूरी बनाना पसंद करते है।

freepik
Image Source : FREEPIKमां लक्ष्मी

आलस

जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं। जो लोग आलसी होते हैं उन्हें लक्ष्मी जी पसंद नहीं करती हैं। ऐसे लोग कभी सफलता प्राप्त नहीं करते हैं। आलस से दूर रहने पर ही लक्ष्मी जी की प्राप्ति होती है।

freepik
Image Source : FREEPIKमां लक्ष्मी

घमंड

जो लोगा थोड़ी सफलता पाने के बाद घमंड करने लगते हैं अहंकर में डूब जाते हैं। लक्ष्मी जी ऐसे व्यक्ति का साथ बहुत जल्द छोड़कर चली जाती हैं अहंकारी व्यक्ति स्वयं को श्रेष्ठ समझने लगता है। दूसरों का आदर करना भूल जाता है। ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी अपना आशीर्वाद नहीं देती हैं।

freepik
Image Source : FREEPIKमां लक्ष्मी

लोभ

लक्ष्मी जी को ऐसे लोग कतई पसंद नहीं है जो हमेशा लोभ में डूबे रहते हैं। लोभी व्यक्ति स्वार्थी होता है जो सिर्फ अपने हितों का ही ध्यान रखता है। ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त नहीं होती है।

freepik
Image Source : FREEPIKमां लक्ष्मी

नियमों को तोड़ना

लक्ष्मी जी को अनुशासन अधिक प्रिय है जो लोग हर काम को समय पर विधि पूर्वक करते हैं। उनसे लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती हैं। लक्ष्मी जी को नियम अधिक प्रिय हैं, जो लोगों का नियमों का पालन कर जीवन यापन करते हैं उन पर लक्ष्मी जी मेहरबान रहती हैं।

 

ये भी पढ़ें - 

Sawan 2022: भगवान शिव के इन भक्तिमय कोट्स-मैसेज और तस्वीरों के जरिए करीबियों को भेजें सावन की शुभकामनाएं

Sawan 2022: सावन का पहला दिन आज, पूरे देश में बम-बम भोले की गूंज

सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल