1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Maha Shivratri 2022: आज के दिन शिवलिंग पर चढाएं ये 11 चीजें, मिलेगा मनचाहा फल

Maha Shivratri 2022: आज के दिन शिवलिंग पर चढाएं ये 11 चीजें, मिलेगा मनचाहा फल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2022 09:02 am IST,  Updated : Mar 01, 2022 09:02 am IST

हिंदू धर्म के शास्त्रों में माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। इनकी उपासना सच्चे मन से करने से सभी कष्ट, संकट और परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Maha Shivratri - India TV Hindi
Maha Shivratri  Image Source : FREEPIK

Highlights

  • शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान शिव की मां पार्वती के साथ विवाह हुआ था
  • भगवान शिव की पूजा करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है
  • इनकी उपासना सच्चे मन से करने से सभी कष्ट, संकट और परेशानियां दूर हो जाती हैं

आज पूरे भारतवर्ष में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।आज का दिन भगवान शिव का दिन होता है, जिनका जलाभिषेक करने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान शिव की मां पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इस महापर्व की बहुत अधिक मान्यता है।  हिंदू धर्म के शास्त्रों में माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। इनकी उपासना सच्चे मन से करने से सभी कष्ट, संकट और परेशानियां दूर हो जाती हैं।

शिवपुराण एक ऐसा पुराण है जिसमें भगवान शिव के बारें में विस्तार से दिया गया है कि भगवान शिव किस चीज से खुश होते है। उन्हें किया चीज चढ़ाने से वह किस प्रकार का फल देते हैं। जानिए ऐसे कौन से चीजें हैं, जिन्हें भगवान शिव पर चढ़ाने पर वह अवश्य खुश होते हैं-

-भगवान शिव को शमी के पत्ते बहुत ही प्रिय होते हैं। इन्हें चढ़ाने से आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन शमी की पत्तियां जरूर चढ़ाएं।

-अगर आप चाहते हैं कि माता अन्नपूर्णा आपके घर से कभी न जाएं तो भगवान शिव को जूही का फूल अर्पित करें। 
-शिवपुराण के अनुसार किसी न किसी फूल से कोई न कोई फल मिलता है। इसी प्रकार कनेर के फूलों के भगवान को अर्पित करने से आपको नए कपड़े मिलते है। साथ ही धनलाभ मिलता है। 
-अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस दिनों-दिन बढ़ेंतो भगवान शिव को हरसिंगार के फूल अर्पित करें। संतान प्राप्ति के लिए भगवान शिव को धतूरे के फूल चढ़ाएं। साथ ही वह पुत्र आपके कुल का नाम रोशन करेगा।
-विवाह में हो रही है देरी तो भगवान शिव को बेला चढ़ाएं। इससे आपको सुंदर और सुशील पत्नी मिलेगी।
-जब भी आप शिव पूजन करें तो भगवान शिव को लाल डंठलवालाधतूरा अर्पित करें। यह बहुत शुभ माना जाता है।
-भगवान शिव को दुर्वा अर्पित करें इससे आपकी उम्र बढ़ जाएगी।   
-भगवान शिव को आंकड़े के लाल और सफेद फूल अधिक प्रिय है। इन फूलों से भगवान की पूजा करने स वो प्रसन्न होते है। जिसके कारण आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है।
-शिवपुराण के अनुसार माना जाता है कि अलसी का फूल भगवान शिव में चढ़ाने से वो तो प्रसन्न होते है साथ में वह व्यक्ति भगवान विष्णु का प्रिय बन जाता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल