Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Mangal Gochar: मंगल करने जा रहे हैं मेष राशि में गोचर, इन 4 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

Mangal Gochar: मंगल करने जा रहे हैं मेष राशि में गोचर, इन 4 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jun 11, 2022 02:18 pm IST, Updated : Jun 11, 2022 04:11 pm IST

Mangal Gochar: आइए जानते हैं कि मंगल के मेष राशि में गोचर का इन 4 राशियों के जीवन क्या प्रभाव पड़ेगा।

Mangal Gochar- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Mangal Gochar

Highlights

  • मेष राशि वालों के जीवन में यह गोचर कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है।
  • वृश्चिक राशि के जातको की मानसिक और शारीरिक क्षमता मजबूत होगी।

Mangal Gochar: मंगल को साहस, व्यवसाय और पराक्रम का कारक माना गया है। मंगल देव 27 जून को सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। मंगल का ये गोचर इन 4 राशियों के लिए जीवन में बदलाव लेकर आ रहा है। आइए ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कि मंगल के मेष राशि में गोचर का इन 4 राशि पर क्या असर होगा। 

मेष राशि 

Mangal Gochar
Image Source : INDIA TVMangal Gochar

मेष राशि का स्वामी मंगल है इसलिए मंगल का यह गोचर उत्तम है। यह गोचर आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने अटके हुआ अधूरे काम पुरे होंगे। करियर में लाभ होने की पूरी संभावना है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जमीन से जुड़े मामलों को पूरा करने का यह अच्छा समय है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है> जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध बनाए रखने के लिए ज्यादा प्रयास करना चाहिए।

कर्क राशि 

Mangal Gochar
Image Source : INDIA TVMangal Gochar

कर्क के लोग जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। आपकी कई इच्छाएं  पूरी हो सकती हैं।  इस राशि के जातक सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में कार्यरत हैं उन्हें पदोन्नति मिलने की संभावना है। जो शादीशुदा हैं उन्हें संतान की  खुशखबरी मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अत्यधिक भोजन करने से आपको बचना चाहिये। करियर में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है । आपके प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

Mangal Gochar
Image Source : INDIA TVMangal Gochar

वृश्चिक राशि के जातको की मानसिक और शारीरिक क्षमता मजबूत होगी। आपके  कार्यक्षेत्र में जो भी प्रॉजेक्ट दिया जाएगा आप उसे पूरी लगन के साथ पूरा करेंगे।  अगर किसी केस के चक्कर में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे थे तो इस दौरान केस में विजय प्राप्त हो सकती है। करियर में सफलता मिलेगी, सेवा क्षेत्र के जातकों के लिए अच्छा समय हैं। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। असेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। 

कुंभ राशि 

Mangal Gochar
Image Source : INDIA TVMangal Gochar

मंगल के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे।  अपने भाई-बहनों के सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को इस गोचर के दौरान लाभ की प्राप्ति होगी। मंगल के प्रभाव से नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी। यात्राओं के भी योग हैं। दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे।

ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

ये भी पढ़ें - 

Mangal Gochar: मंगल करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की सोई किस्मत जागेगी, मिलेगा अपार धन

Tips To Get Rid Of Rat: चूहों को घर से दूर भगाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू उपाय, हो जाएंगे रफूचक्कर

 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement