1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुध का कुम्भ राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, वहीं ये लोग रहें सावधान

बुध का कुम्भ राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, वहीं ये लोग रहें सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2022 10:54 am IST,  Updated : Mar 05, 2022 10:54 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुध के इस गोचर से किस राशि के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

बुध का गोचर- India TV Hindi
बुध का गोचर Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मेष राशि वालों बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे।
  • मिथुन राशि वालों बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट पर बुध मकर राशि से निकल कर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और 24 मार्च की सुबह 10 बजकर 56 मिनट तक कुम्भ राशि में ही गोचर करते रहेंगे। उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ज्योतिष विद्या, शिल्प, कम्प्यूटर, वाणिज्य और चतुर्थ तथा दशम स्थान के कारक हैं। ये बुद्धि और वाणी के देवता हैं। इनका सीधा प्रभाव दिमाग से मेहनत वाले कार्यों और वाणी से प्रभावित कार्यों पर पड़ता है, जबकि शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों पर इसका प्रभाव रहता है। कुंभ राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वालों के जीवन पर क्या असर होगा, बुध आपकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध की शुभाशुभ स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए 

मेष राशि

बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहेगी। आप मेहनत के बल पर धन अर्जित कर पायेंगे। इस दौरान आपकी कोई खास इच्छा भी पूरी हो सकती है। इसके अलावा आप 24 मार्च तक थोड़े शर्मीले स्वभाव के रहेंगे, लेकिन आप हर कार्य में योग्य भी होंगे। लिहाजा 24 मार्च तक अपनी इच्छा पूरी करने के लिए आपको अपने गले में तांबे का पैसा धारण करना चाहिए। अगर धारण नहीं कर सकते तो उसे अपने पास रखिए। 

वृष राशि

बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके पिता के जीवन में भी तरक्की सुनिश्चित होगी। आप अपने कामों को मन लगाकर पूरा करेंगे। साथ ही इस दौरान आपकी तिजोरियां मोतियों से भर जायेगी, यानि आपकी आर्थिक स्थिति हर तरह से बेहतर बनी रहेगी।लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मां दुर्गा की उपासना करें।  हो सके तो इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करें। 

मिथुन राशि

बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके कामों की गति तेज होगी। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही पैसा कमाने के लिये की गई आपकी मेहनत सफल होगी। लिहाजा 24 मार्च तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए लोहे की लाल रंग की गोलियां अपने पास रखें और हरे रंग की चीजों को उपयोग में लाने से बचें। 

कर्क राशि

बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अपने साथ-साथ अपने पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। तो आज से 24 मार्च तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए मिट्टी के बर्तन में पीसी हुई शक्कर डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर कहीं विराने में दबा दें। 

सिंह राशि

Mercury Transit In Aquarius
Image Source : INDIA TVMercury Transit In Aquarius

बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाने में परेशानी आ सकती हैं और खासकर कि अपने जीवनसाथी के साथ। आपको उनसे मदद पाने के लिए बहुत कोशिशें करनी पड़ सकती है। साथ ही आपके धन में बढ़ोतरी होने के आसार भी कम ही है। अत: 24 मार्च तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए पानी में भिगोये हुए हरे मूंग का मंदिर में दान करें। 

कन्या राशि

बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके मुख से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे। दूसरे लोग भी आपसे बहुत प्रभावित होंगे। आपका धैर्य आपको लाभ दिलाने में मदद करेगा। शिक्षा संबंधी कार्यों के साथ-साथ कृषि और लेखन कार्यों से भी आपको लाभ होगा। आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी और आपके धन में भी बढ़ोतरी होगी। अत: बुध के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई भी शुभ कार्य करने से पहले किसी छोटी कन्या का आशीर्वाद जरूर लें। 

तुला राशि

Mercury Transit In Aquarius
Image Source : INDIA TVMercury Transit In Aquarius

बुध आपके पाचवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको विद्या का लाभ पाने के लिये उचित मेहनत करनी पड़ेगी।  जीवनसाथी के साथ आपको धैर्य से बात करने की आवश्यकता है।  साथ ही संतान का सुख पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। इसके अलावा 24 मार्च तक आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए। तो बुध के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय की सेवा करें, उसे अपने हाथों से हरी घास खिलाएं। 

वृश्चिक राशि

बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपनी मेहनत के बल पर भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपको भूमि-भवन, वाहन का लाभ मिलेगा।इस दौरान किसी भी कार्य के प्रति आपका धैर्य आपकी सफलता का सूचक होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक। लिहाजा 24 मार्च तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं या थोड़ा-सा केसर एक डिब्बी में लेकर अपने पास रख लें। 

धनु राशि

Mercury Transit In Aquarius
Image Source : INDIA TVMercury Transit In Aquarius

बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपने कार्यों में भाई-बहनों का हर तरह से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से भी 24 मार्च तक का समय आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। इस गोचर के दौरान बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए सुबह उठकर फिटकरी से अपने दांत साफ करें। 

मकर राशि

बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको संतान सुख पाने के लिए कोशिशें करनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  इस दौरान आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही आपको किसी को भी उधार पैसा देने से बचना चाहिए। व्यापार में वृद्धि के लिए भी आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। लिहाजा बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए आपको अपने पास चांदी की कोई चीज रखनी चाहिए। 

कुंभ राशि

Mercury Transit In Aquarius
Image Source : INDIA TVMercury Transit In Aquarius

बुध आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही आपको भरपूर यश-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति में सहायता प्राप्त होगी। 24 मार्च तक पैसों से संबंधित आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। आपकी संतान को भी लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। 

मीन राशि

बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको मेहनत के बल पर धन लाभ होगा। साथ ही आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इसके अलावा बहन, बुआ और मौसी के साथ आपके संबंध ठीक बने रहेंगे। जीवनसाथी से भी आपको सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप इस दौरान थोड़ा अपने खर्चों पर लगाम लगाकर रखेंगे, तो सब अच्छा होगा। लिहाजा बुध के इन शुभ फलों को प्राप्त करने के लिए मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें। 

Chanakya Niti: बचत ही नहीं कुछ जगहों पर खर्च करने से बढ़ती है समृद्धि

शुभ कार्यों के लिए घर से निकलते वक्त कर लें ये काम, मिलेगी सफलता

घर के मंदिर से तुरंत हटा दीजिए ऐसी चीजें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल