1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुभ कार्यों के लिए घर से निकलते वक्त कर लें ये काम, मिलेगी सफलता

शुभ कार्यों के लिए घर से निकलते वक्त कर लें ये काम, मिलेगी सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2022 06:53 pm IST,  Updated : Mar 04, 2022 06:53 pm IST

घर से निकलते वक्त इन बातों का ध्यान रखने मिलता है लाभ।

शुभा कार्यों के लिए उपाय- India TV Hindi
शुभा कार्यों के लिए उपाय Image Source : INSTAGRAM/MOLY.SINGH

Highlights

  • शुभ कार्यों के लिए लक्ष्मी का पूजन करना आवश्यक है।
  • घर से निकलते वक्त मुंह में लौंग दबाकर निकलें।
  • सूर्य को जल चढ़ा कर बाहर निकलना शुभ माना गया है।

शुभ कार्यों के लिए घर से निकलने के दौरान कुछ उपायों को आपनाए जाते हैं। मान्यताएं हैं कि कुछ ऐसी चीजों को बरतकर घर से निकला जाए तो निर्विघ्नता से कार्य पूरे होते हैं। किसी कार्य को पूरा करने में कोई चीज बाधा न बने इसके लिए कुछ उपायों को अपनाया जाता है। इन उपायों को अपनाकर किया गया कार्य हमेशा सफल होता है। 

आइए जानते हैं कि शुभ कार्यों के लिए घर से निकलते वक्त किन बातों का ध्यान रखने से सफलता मिलती है।

  • ऐसी मान्यताएं हैं कि किसी शुभ कार्य को करने से पहले शीशे में चेहरा देख कर घर से निकलना चाहिए। इस काम के लिए सोमवार का दिन खास तौर पर उपयुक्त माना गया है। 

क्या है मांगलिक दोष? कोई कैसे बन जाता है मांगलिक, जानिए शादी पर इसका प्रभाव

  • मंगलवार के दिन घर से निकलते वक्त गुड़ के साथ केसर खा कर निकालना चाहिए। यदि आपसे कोई छोटा मंगलवार के दिन बाहर निकलता है तो उसे गुड़ और केसर खिलाना शुभ माना जाता है।
  • घर से निकलते वक्त हरे रंग का कपड़ा जेब में रख कर निकलना चाहिए। इस कार्य को बुधवार के दिन करना फायदेमंद माना जाता है।
  • गुरुवार के दिन घर से बाहर निकलते वक्त हल्दी का तिलक लगाना शुभ माना गया है। इस दिन खास तौर पर बृहस्पति देव की पूजा करने का भी खास महत्व है। 

मंगलवार को करें इस खास चीज का दान, मांगलिक दोष दूर होने के बनेंगे योग

  • शुक्रवार के दिन शुभ कार्यों के लिए लक्ष्मी का पूजन करना आवश्यक है। ऐसा करने से धन की कभी कमी नहीं होती है। पूजन करने के दौरान माता लक्ष्मी को दही का भोग लगाना जरूरी माना गया है।
  • इसके अलावा घर से निकलते वक्त पान का खाकर निकलना भी शुभ माना गया है। यदि आप घर से निकलते वक्त मुंह में लौंग दबाकर निकलें तो इससे कार्यों में सफलता मिलती है। किसी भी दिन सप्ताह में शुभ कार्यों के लिए सूर्य को जल चढ़ा कर बाहर निकलना शुभ माना गया है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल