Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन त्यौहार का मतलब है भाइयों और बहनों के बीच पवित्र रिश्ते का दिन। रक्षा बंधन का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022, गुरुवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। रक्षा बंधन का त्योहार भाइयों और बहनों के अटूट प्यार का प्रतीक है। श्रावण मास की पूर्णिमा को श्रावण पूर्णिमा या कजरी पूनम के नाम से भी जाना जाता है।
मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला के मुताबिक श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी। पूर्णिमा तिथि शुक्रवार, 12 अगस्त को 7:05 बजे तक चलेगी। इस बार रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा।

हिंदू पंचाग के अनुसार 11 अगस्त 2022 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह से ही शुरू हो जाएगा। इस दिन राखी बांधने का सही समय सुबह 10 बजे 38 मिनट से रात 9 बजे तक का है। इस शुभ मुहूर्त में आप अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 से 6 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे से 57 मिनट तक और अमृत काल शाम 6 बजे से 55 मिनट से लेकर रात 8 बजे से 20 मिनट तक रहेगा। इस समय राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा। शुभ समय पर राखी बांधने से भाई के जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इससे वो बहन की रक्षा करने में भी सफल होता है।

भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है इसलिए भद्रा में राखी बांधना उचित नहीं है। आशीर्वाद के साथ मनाया जाने वाला रक्षा बंधन का पर्व शुभ मुहूर्त में ही मनाया जाता है। इसलिए राखी बांधने के समय का ध्यान रखें।
रक्षाबंधन भद्रा समाप्ति समय: रात 08:51
रक्षाबंधन भद्रा पुंछ: शाम 05:17 से शाम 06:18 तक
रक्षाबंधन भद्र मुख: शाम 06:18 से 08:00 तक
(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)
संपादक की पसंद