1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Shani-Shukra Gochar 2022: शनि और शुक्र मिलकर बना रहे हैं खतरनाक षडाष्टक योग, ये 4 राशि वाले जातक रहें सतर्क!

Shani-Shukra Gochar 2022: शनि और शुक्र मिलकर बना रहे हैं खतरनाक षडाष्टक योग, ये 4 राशि वाले जातक रहें सतर्क!

 Published : Jul 22, 2022 11:30 am IST,  Updated : Jul 22, 2022 01:05 pm IST

Shani-Shukra Gochar 2022: आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 4 राशियां जो अशुभ साबित हो सकता है।

Shani-Shukra Gochar 2022- India TV Hindi
Shani-Shukra Gochar 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मिथुन राशि वालों के जीवन में शुक्र का गोचर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
  • धनु राशि वालों अपने वाणी पर कंट्रोल रखें।

Shani-Shukra Gochar 2022: ग्रहों के सेनापति शनि इस समय मकर राशि में हैं और वक्री चाल चल रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह कर्क राशि में हैं। 31 अगस्‍त को शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से शनि और शुक्र मिलकर षडाष्‍टक योग बनाने जा रहे हैं और 1 सितंबर से 24 सितंबर 2022 तक शनि-शुक्र षडाष्‍टक इसी योग में रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार, शनि और शुक्र का षडाष्‍टक योग शुभ नहीं माना जाता है। इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को नुकसान होने की संभावना है। लेकिन इन 4 राशि वाले जातकों को बहुत सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 4 राशियां जो अशुभ साबित हो सकता है। 

शनि-शुक्र के गोचर से ये 4 राशियों को खतरा

वृष राशि  (Taurus)

Taurus
Image Source : INDIA TVTaurus

शनि-शुक्र के गोचर से वृष राशि वाले जातकों के लिए किस्‍मत के दरवाजे बंद कर सकता है। इस दौरान वृष राशि वाले आलस से करने से बचें वरना करियर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों और सेहत के मामले में खास सावधानी बरतें। 

मिथुन राशि  (Gemini)

Gemini
Image Source : INDIA TVGemini

इस राशि वालों के जीवन में शुक्र का गोचर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान इस राशि के जातक को सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। इस गोचर के दौरान डायबिटीज से पीड़ित मरीज अपनी सेहत का खास ध्‍यान रखें। 

धनु राशि  (Sagittarius)

धनु राशि वालों अपने वाणी पर कंट्रोल रखें। किसी से भी बुरा बोलने से बचें वरना इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। ये गोचर आपका प्रमोशन रोक सकता है। वर्कप्‍लेस पर जितना विनम्र रहें, उतना अच्‍छा है।  पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। झगड़ा करने से बचें। 

कुंभ राशि  (Aquarius)

 Aquarius
Image Source : INDIA TV Aquarius

ये गोचर आपके लिए परेशानी ला सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव कपल्‍स का समय न दे की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। संपत्ति संबंधी चीजों को खरीदने से बचें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

ये भी पढ़ें - 

Vastu Shastra: घर में एक तोते की तस्वीर लगाने से संवर जाएगा बच्चे का भविष्य, जानिए वास्तु

Taurus Weekly Horoscope वृष  राशि का साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 जुलाई 2022 : इस सप्ताह रहें सावधान

Hariyali Teej 2022: इस साल हरियाली तीज पर बन रहे हैं शुभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

Vastu Shastra: घर में एक तोते की तस्वीर लगाने से संवर जाएगा बच्चे का भविष्य, जानिए वास्तु के नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल