1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Shastra: करियर को लेकर हैं परेशान, घोड़ों की ऐसी तस्वीर दिला सकती है सफलता

Vastu Shastra: करियर को लेकर हैं परेशान, घोड़ों की ऐसी तस्वीर दिला सकती है सफलता

 Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 15, 2022 11:22 am IST,  Updated : Jul 15, 2022 11:42 am IST

Vastu Shastra: अक्सर आपने लोगों के घर और ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर देखी होगी। इस तस्वीर को लगाने से कई फायदे होते हैं।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : INSTAGRAM_NUTURELOVE

Vastu Shastra: हम हमेशा जीवन में सफलता के लिए भागते रहते हैं। लेकिन कई बार हमारी मेहनत के अनुसार सफलता हमें नहीं मिलती। इसलिए वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि कैसे घर और ऑफिस में घोड़े की तस्वीर लगाने मात्र से आपकी परेशानी का हल हो सकता है। 

मोटिवेशन देते हैं दोड़ते हुए घोड़े

जीवन में सफलता और तरक्की पाने के लिए यदि वास्तु शास्त्र में दिये कुछ उपाय अपना लिये जायें तो आपकी मेहनत को चार चांद लग जायेंगे।  आप अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे. इसीलिए आज हम बात कर रहे हैं घर या ऑफिस में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगाने के बारे में। अगर आप अपने करियर को लेकर परेशान रहते हैं, अगर आपको लगता है कि सब कुछ करते

हुए भी आप एक ही जगह स्थिर हैं, अगर आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिये मोटिवेशन की जरूरत है, तो घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाएं।  

घोड़ा  है शक्ति का प्रतीक

दरअसल, घोड़े शक्ति व ऊर्जा का प्रतीक होते हैं. घोड़े की तस्वीर देखते ही आलस्य दूर हो जाता है और अंदर एक ऊर्जा समाहित हो जाती है। इसलिए घोड़े की तस्वीर लगाने से हम भी जीवन की दौड़ में दौड़ने और सफल होने के लिए उत्साहित रहते हैं। 

ऐसी हो घोड़े की तस्वीर

लेकिन ध्यान रखे कि तस्वीर में घोड़ा दौड़ते हुए होना चाहिए। लेकिन इसके दौड़ने की दिशा भी काफी मायने रखती है। इसलिए आप जो तस्वीर लगाएं तो यह ध्यान रखें कि घोड़े सामने की तरफ दौड़ रहे हों। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

इन्हें भी पढ़ें-

Kashi Vishwanath Temple: सावन में काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए करनी होगी आपको अपनी जेब ढीली, आ गई है नई और महंगी रेट लिस्ट

Sawan 2022 : सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल