1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: सास-बहू के झगड़े से हैं परेशान?अपनाएं ये उपाय दिखेगा असर

वास्तु टिप्स: सास-बहू के झगड़े से हैं परेशान?अपनाएं ये उपाय दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2022 05:58 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 05:58 pm IST

अगर आपके घर में हरसंभव कोशिश के बाद भी मनमुटाव है तो आप वास्तु के इन उपायों को करके देखें, हो सकता है कि आपकी परेशानियों का हल निकल जाए।

वास्तु टिप्स- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • वास्तु टिप्स की बातों को अपनाकर घर को बेहतर बना सकते हैं।
  • वास्तु टिप्स में दिशाओं का काफी महत्व है।

अगर आप अपने घर में हर रोज होने वाले सास-बहू के झगड़े से परेशान हैं, तो वास्तु में उसके लिए भी उपाय हैं। सास-बहू का झगड़ा अगर होता है तो ये सिर्फ दो लोगों का झगड़ा नहीं होता है बल्कि पूरे घर में इसका असर पड़ता है। अगर सास बहू को अपनी बेटी की तरह प्यार करे, और बहू सास को अपनी मां की तरह मान-सम्मान दे तो घर स्वर्ग बन सकता है। अगर आपके घर में हरसंभव कोशिश के बाद भी मनमुटाव है तो आप वास्तु के इन उपायों को करके देखें, हो सकता है कि आपकी परेशानियों का हल निकल जाए।

आप अपने घर में बड़ों का कमरा साउथ वेस्ट में रखिए। अगर सास-ससुर का कमरा दक्षिण-पश्चिम में है, तो घर में कलह कम होगी। वहीं इस बात का ध्यान रखना है कि कभी भी घर के बड़ों का बेडरूम साउथ-ईस्ट दिशा में ना रखें। ऐसा करने से उन्हें बेवजह गुस्सा आता है, जिसकी वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है।

घर की महिलाएं सोते समय रखें इस बात का ध्यान

घर की जितनी भी महिलाएं हैं उन्हें सोते वक्त अपना सिर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से उनकी नींद पूरी होगी और शारीरिक रूप से बेहतर आराम मिलेगा। इससे उनका मन घर के काम में व्यस्त रहेगा, इधर-उधर के लड़ाई झगड़े में नहीं लगेगा। 

बेडरूम के रंग का भी रखें ध्यान

सास-बहू दोनों के कमरे का कलर हल्के रंग का रखें। ज्यादा डार्क कलर का इस्तेमाल रूम के लिए ना यूज करें।

Sheetala Ashtami 2022: कब है शीतला अष्टमी? जानिए इस दिन कैसे करें माता को प्रसन्न?

तुलसी पूजा

घर में तुलसी का पौधा लगाएं, और सास-बहू दोनों पौधे में जल दें, इससे प्यार और विश्वास बना रहता है। 

तीखी चीजें रखें दूर

कैंची, चाकू जैसी तीखी चीजें सामने ना रखें। ऐसी जगह इन्हें रखें की नजर के सामने ना रहे। अगर ये चीजें आंखों के सामने होती हैं तो सास-बहू में तकरार की संभावना होती है।

Surya Grahan 2022: कब लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को संभल कर रहना होगा

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल