1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में आ गई है नकारात्मकता? ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल, होगा लाभ

Vastu Tips: घर में आ गई है नकारात्मकता? ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल, होगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2022 06:51 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 06:56 am IST

अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INSTAGRAM/CALUBONE

Highlights

  • घर में वास्तु दोष है तो फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • फिटकरी के इस्तेमाल से सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होती है

घरेलू उपचार में या नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन इसके वास्तु उपाय के बारे में आपने नहीं सुना होगा। घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपाय के साथ-साथ वास्तु उपाय के लिए भी उपयोग में लाई जा सकती हैं। 

अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें। इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों में कमी आएगी और सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी।

इसके अलावा अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिये के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है। ऐसे ही दुकान या ऑफिस में बरकत के लिये और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिये भी आप इस उपाय का प्रयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

घर में लगाएं मयूर पंखी पौधा, चंद दिनों में चमकेगी किस्मत, खिंचा चला आएगा पैसा

वास्तु टिप्स: घर में रखें इस रंग की मछलियां, सौभाग्य बढ़ने के साथ होगी धन वर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल