1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: घर में रखें इस रंग की मछलियां, सौभाग्य बढ़ने के साथ होगी धन वर्षा

वास्तु टिप्स: घर में रखें इस रंग की मछलियां, सौभाग्य बढ़ने के साथ होगी धन वर्षा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2022 06:30 am IST,  Updated : Feb 09, 2022 06:30 am IST

घर में सुनहरी मछली रखनी चाहिए। घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती हैं। सुनहरी मछली, यानि गोल्डफिश को सबसे अधिक पवित्र और संपन्नता देने वाली माना जाता है।

gold fish - India TV Hindi
gold fish Image Source : FREEPIK

Highlights

  • मछलियों से मन को शांति मिलती है और अपने साथ सारी नकारात्मकता लेकर जाती है।
  • वास्तु के अनुसार सुनहरी मछलियों को बड़ा ही शुभ माना गया है
  • घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती हैं।

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में सुनहरी मछली रखने के बारे में। मछलियों को हर काम में शुभ माना जाता है। कहते हैं मछलियों का होना घर में धन और सुख-समृद्धि लेकर आता है। मछलियों की उछलकूद से मन को शांति मिलती है और अपने साथ सारी नकारात्मकता लेकर जाती है, लेकिन क्या आपको पता है वास्तु के अनुसार किस रंग की मछलियों को शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार सुनहरी मछलियों को बड़ा ही शुभ माना गया है। 

घर में सुनहरी मछली रखनी चाहिए। घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती हैं। सुनहरी मछली, यानि गोल्डफिश को सबसे अधिक पवित्र और संपन्नता देने वाली माना जाता है। सोने के जैसी प्रतीत होने वाली यह मछली आपके जीवन में भी सोने-सी चमक बिखेर देगी। आप किसी छोटे-से एक्वेरियम में अपने घर के ड्राइंगरूम की पूर्व या उत्तर दिशा में सुनहरी मछली को रख सकते हैं। इसके अलावा एरोवाना मछली को भी बहुत अच्छा व शुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा साथ ही मन को भी शांति मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर में फिटकरी के उपाय बदल सकते हैं किस्मत, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

Vastu Tips: खिड़कियां खोलने और बंद करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, होगा लाभ

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में खिड़कियां होने से क्या होती हैं परेशानियां? जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल