1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. शादियां टूटने का कारण सोशल मीडिया

शादियां टूटने का कारण सोशल मीडिया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2015 06:20 pm IST,  Updated : Apr 30, 2015 06:20 pm IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया फ़ेसबुक और ट्विटर एक तरफ़ तो लोगों के दिल जोड़ने का काम भी कर रहे लेकिन दूसरी तरफ़ इसकी वजह से शादियां भी खूब टूट रही हैं। पांच साल पहले शायद

फ़ेसबुक,ट्विटर दिल...- India TV Hindi
फ़ेसबुक,ट्विटर दिल जोड़े शादी तोड़े

नई दिल्ली: सोशल मीडिया फ़ेसबुक और ट्विटर एक तरफ़ तो लोगों के दिल जोड़ने का काम भी कर रहे लेकिन दूसरी तरफ़ इसकी वजह से शादियां भी खूब टूट रही हैं।

पांच साल पहले शायद ही कोई तलाक फेसबुक की लत की वजह से होता होगा लेकिन अब यह आम बात हो गई है।

एक शोध में ये बात सामने आई है कि शादीशुदा सात में से एक जोड़े ने अपने पार्टनर की फ़ेसबुक या किसी दूसरे सोशल मीडिया की लत की वजह से तलाक के बारे में सोचा है।

शोध के अनुसार लोग पार्टनर की बेवफाई के सबूत जुटाने के लिए इन साइट्स पर नज़र रखते हैं। पांच में से एक ने माना कि सोशल मीडिया की वजह से उनकी रोज़ तकरार होती है।  

एक सर्वे में 2,011 दंपत्तियों से बात की गई और इससे पता चला कि काफी लोग एक-दूसरे के अकाउंट पर नजर रखकर ये मालूम करने की कोशिश करते हैं कि उसका साथी किससे क्या बात करता है कब और कहां किसके साथ घूमने जाता है।

चार में से एक शादीशुदा जोड़े ने माना कि शक़ होते ही हफ़्ते में कम से कम एक बार तो झगड़ा होता ही है जबकि कुछ ने कहा कि झगड़े रोज़ होने लगते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल