Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. लव के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकले शिखर धवन, इस क्रिकेटर की मदद से की थी शादी

लव के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकले शिखर धवन, इस क्रिकेटर की मदद से की थी शादी

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : May 02, 2019 11:20 am IST, Updated : May 02, 2019 01:41 pm IST

शिखर की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। उन्होंने इस मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेदुंलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां जहां सचिन ने अपने से 6 साल बड़ी अंजलि से शादी की है। तो वहीं शिखर ने पहले से 2 बच्चों की मां और 10 साल बड़ी आयाशा से शादी की है।

love story of cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee- India TV Hindi
love story of cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee

Shikar Dhawan Love Story: इंडिया टीम के गब्बर यानी शिखर धवन जितना अपनी क्रिकेट को लेकर डेडिकेटिज है। उतना ही वह अपने फैमिली को लेकर भी है। जब शिखर किसी क्रिकेट टूर में जाते है तो उनके साथ उनकी पत्नी आयशा और बेटा जोरावर जरूर जाते हैं। शिखर की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। उन्होंने इस मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेदुंलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां जहां सचिन ने अपने से 6 साल बड़ी अंजलि से शादी की है। तो वहीं शिखर ने पहले से 2 बच्चों की मां और 10 साल बड़ी आयशा से शादी की है। ये कपल टीम इंडिया का आयडल कपल भी माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी। कैसे धवन की ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा से मुलाकात हुई।

love story of cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee
love story of cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee

फेसबुक पर देखते ही हो गया प्यार

एक दिन शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक चला रहे थे। तभी हरभजन की प्रोफाइल में एक फोटो देखी जिसे देखकर वो क्रेजी हो गए। देखते ही उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। लेकिन उन्हें लग नहीं रहा था कि ये ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा उनकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेंगी। लेकिन रिक्वेस्ट भेजते ही आयशा ने एक्सेप्ट कर ली। फिर फेसबुक पर दोनों की बातें धीरे-धीरे शुरू हो गई और बात गहरी दोस्ती तक जा पहुंची। दोनों हर बात एक दूसरे से शेयर करते थे।

 love story of cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee:
 love story of cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee:

ऐसे दोस्ती बदली प्यार में
दोस्ती बदली प्यार में रोज बातों का दौर चलता गया और दोनों को कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। धवन इस बात को अच्छी तरह से जानते थे कि वो उनसे 10 साल बड़ी हैं और 2 बच्चों की मां है। लेकिन धवन ने इसकी परवाह नहीं की और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। आयशा ने भी हां कर दी और धवन ने उनसे शादी के लिए समय मांगा क्योंकि उस समय धवन का करियर शुरू हुआ था।

शिखर धवन के परिवार को जैसे ही पता चला तो उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया। लेकिन बाद में वे लोग भी मान गए। जिसके बाद 30 अक्टूबर, 2012 को दोनों विवाह बंधन में बंधे।

love story of cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee
love story of cricketer shikhar dhawan and ayesha mukherjee

बता दें, आयशा की पहली शादी बिजनेसमैन से हुई थी। जिससे उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम रिया और अलियाह है। दोनों बच्चियां शिखर धवन के साथ ही रहती हैं। इस बारें में शिखर का कहना है कि मैं बहुत ही खुशकिस्मत हूं कि मैं 2-2 बेटियों का पिता हूं।    

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement