1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. चाहते है बेहतर सेक्स लाइफ, तो ऐसे चेहरे वाले पुरुषों को बनाएं अपना पार्टनर: स्टडी

चाहते है बेहतर सेक्स लाइफ, तो ऐसे चेहरे वाले पुरुषों को बनाएं अपना पार्टनर: स्टडी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Sep 25, 2017 01:34 pm IST

हाल ही में एक रिसर्च आई है जिसमें कहा गया है कि पुरुषों के चेहरे के हिसाब से उनकी सेक्स ड्राइव कैसी है.. जिसके नतीजे आश्चर्यजनक आए..

man- India TV Hindi
man

नई दिल्लीः अगर आप नए पार्टनर की तलाश कर रही है या यूं कहें कि आप सेक्स पार्टनर की तलास कर रही है, तो हम आपको कुछ ऐसी बात बता रहे है। जिससे आप आसानी से अपने लिए परफेक्ट पार्टनर सर्च कर सकती है। जी हां हाल में ही एक रिसर्च की गई है। जिसमें पुरुषों के चेहरे के हिसाब से उनकी सेक्स ड्राइव कैसी है। इस बारें में इस शोध में बताया गया है।

इस रिसर्च के अनुसार पुरुषों की पर्सनेलिटी के बजाय उनका चेहरा सेक्स ड्राइव के बारे में बता सकता है। इतना ही नहीं, चेहरे से पुरुषों को सेक्स को लेकर कैजुअल एटीट्यूट और सेक्स लाइफ के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।

इस तरह के पुरुष होते है सबसे ज्यादा सेक्स क्षमता में मजबूत

कनाडा यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, जिन पुरूषों का चेहरा चौड़ा और स्क्वॉयर शेप में होता है उनकी सेक्स ड्राइव गोल और त्रिकोणीय चेहरे वाले पुरुषों के मुकाबले बहुत अधिक होती है। महिलाओं के लिए भी कहा गया कि जिन महिलाओं का चेहरा चौड़ा लेकिन छोटा होता है उनकी सेक्स ड्राइव भी बहुत स्ट्रांग होती हैं।

सेक्सुअल बिहेवियर जर्नल में पब्लि‍श हुई इस रिसर्च के मुताबिक, शरीर में मौजूद टेस्टोस्टेरॉन सेक्स हार्मोन लोगों के सेक्सुअल एटीट्यूट और साइक्लोजी को प्रभावित करता है। यहां तक कि चेहरे की लाइफ, शेप और प्यूबर्टी भी इससे प्रभावित होती है।

इस तरह की गई रिसर्च
ये शोध दो भागों में की गई। जिसमें अलग-अलग भागों में कॉलेज के छात्र लिए गए। पहले भाग में छात्रों की संख्या 145 थी। यह ऐसे छात्र थे जो कि रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। इन छात्रों से इनकी सेक्स ड्राइव और पर्सनल बिहेवियर के बारे में सवाल-जवाब किए गए। रिसर्च में छात्रों की चेहरे की फोटो को भी शामिल किया गया ताकि छात्रों के चेहरे के आकार को जाना जा सके।

दूसरी रिसर्च में 314 छात्र लिए गए। जिसमें छात्रों से उनके सेक्सुअल बिहेवियर और सोशल सेक्स बिहेवियर के बारे में सवाल पूछे गए। रिसर्च में इस चीज को मापा गया कि प्रति‍भागी कैजुअल सेक्स के बारे में बिना लव और कमिटमेंट के क्या सोचते हैं।

इस शोध में बाद रिजल्ट निकला कि  लोगों के चेहरे उनके सेक्सुअल बिहेवियर के बारे में बताते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल