1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. Mother's Day 2017: इस दिन मां को दे ये स्पेशल गिफ्ट्स

Mother's Day 2017: इस दिन मां को दे ये स्पेशल गिफ्ट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2017 02:08 pm IST,  Updated : May 12, 2017 02:08 pm IST

अगर आपने मदर्स डे के लिए ऐसा कुछ सोचा नहीं है, तो अब सोच लीजिए हम अपनी खबर में कुछ ऐसे टिप्स के बारें में बता रहे है। जिसे अपनाकर आसानी से आप अपनी मां के चेहरे में मुस्कान ला सकते है। जानिए इन गिफ्ट आइडिया के बारें में।

Mother's Day
Mother's Day

मां को दिलाएं बचपन की यादें ताजी
जैसे मां आपके बचपन की हर एक याद को सजोंकर रखती है। जिसे देखकर वो खुश होती है। जिसमें वो खुद की यादें ढूंढती है। तो इस बार कुछ अलग करें। मां के बचपन की कुछ यादें आप इकट्ठा करें और उन तस्वीरों को एक कोलॉज या वीडियो और रुप में बनाएं। इसे देखकर वो स्माइल जरुर करेंगी।  

खिलाएं अपने हांथो से कुछ बनाकर
वैसे तो हमेशा आपके पास इतना समय नहीं होता है कि आप आराम से बैठकर मां को कुछ खिलाएं, तो फिर इस स्पेशल डे पर क्यों नहीं। अपनी मां के लिए उनकी कोई पंसदीदा डिश अपने हाथ से बानकर खिलाएं। उन्हें इससे बहुत अधिक खुशी मिलेगी और आपका प्यार भी बढ़ेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल