1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. Mother's Day 2017: इस दिन मां को दे ये स्पेशल गिफ्ट्स

Mother's Day 2017: इस दिन मां को दे ये स्पेशल गिफ्ट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2017 02:08 pm IST,  Updated : May 12, 2017 02:08 pm IST

अगर आपने मदर्स डे के लिए ऐसा कुछ सोचा नहीं है, तो अब सोच लीजिए हम अपनी खबर में कुछ ऐसे टिप्स के बारें में बता रहे है। जिसे अपनाकर आसानी से आप अपनी मां के चेहरे में मुस्कान ला सकते है। जानिए इन गिफ्ट आइडिया के बारें में।

Mother's Day- India TV Hindi
Mother's Day

नई दिल्ली: संडे आने में सिर्फ दो दिन बचे है। यह दिन हर किसी के लिए स्पेशल है, क्योंकि इस दिन मदर्स डे है। जी हां वो दिन जो कि मां के लिए बना है। मां जो अपने आप पर पूरी दुनिया है। जो हमारे और परिवार के लिए अपनी पूरी लाइफ लगा देती है। मदर्स डे एक ऐसा मौका जिसमें आप थोड़ा सा टाइम हम उन औरतों के लिए निकाले। जिन्होंने अपने भविष्य की परवाह किए बगैर, अपने स्वार्थ का न सोचकर परिवार को अपना पूरा जीवन दे दिया। उनके लिए थोड़ा सा टाइम निकालकर कुछ ऐसा करें। जिससे कि उन्हें खुशी और सम्मान मिले।

अगर आपने मदर्स डे के लिए ऐसा कुछ सोचा नहीं है, तो अब सोच लीजिए हम अपनी खबर में कुछ ऐसे टिप्स के बारें में बता रहे है। जिसे अपनाकर आसानी से आप अपनी मां के चेहरे में मुस्कान ला सकते है। हम आपको ऐसे गिफ्ट के बारें में बता रहे है। जिसे अपनाकर आप अपनी मां को प्यार भरी खुशी दे सकते है।

करें उनके साथ थोड़ा टाइम स्पेंड

मदर्स डे साल में सिर्फ एक बार आता है। इसलिए आप मां के लिए कुछ ऐसा करें कि वह हर दुख को भूल जाएं। वैसे तो आपके पास इतना समय नहीं होता है कि आप मां के साथ आराम से बैठकर गप्पे मारें, लेकिन इस दिन अपनी मां के लिए थोड़ा सा टाइम जरुर निकाले। इससे अच्छा आपकी मां के लिए कोई गिफ्ट न हो सकता है। हो सके तो उनके साथ कहीं घूमने जाएं।

अगली स्लाइड में और आइडिया के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल