1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. लड़कियों की इन आदतों से चिढ़ते हैं लड़के, आप भी पढ़िए

लड़कियों की इन आदतों से चिढ़ते हैं लड़के, आप भी पढ़िए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2018 02:33 pm IST,  Updated : May 20, 2018 02:36 pm IST

लड़कियों की खूबसूरती को देखकर लड़के उनकी तरफ आकर्षित तो हो जाते हैं, लेकिन लड़कियों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनसे वह जरूर चिढ़ते हैं। शुरुआत में तो वह इस पर इतना ध्यान नहीं देते, लेकिन धीरे-धीरे गर्लफ्रेंड की उन आदतों की वजह से लड़के परेशान हो जाते हैं।

couple- India TV Hindi
couple

नई दिल्ली: लड़कियों की खूबसूरती को देखकर लड़के उनकी तरफ आकर्षित तो हो जाते हैं, लेकिन लड़कियों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनसे वह जरूर चिढ़ते हैं। शुरुआत में तो वह इस पर इतना ध्यान नहीं देते, लेकिन धीरे-धीरे गर्लफ्रेंड की उन आदतों की वजह से लड़के परेशान हो जाते हैं। आइए बताते है लड़कियों की उन बातों के बारे में जो अक्सर लड़कों को परेशान कर देती हैं।

हर बात की पूछताछ करना

भले ही आप ऐसा अपने ब्वॉयफ्रेंड की केयर में करते हैं, लेकिन एक टाइम आने पर आपके द्वारा हर बात की पूछताछ करना उन्हें इरिटेट करना शुरू कर देता है। आप बेशक उनका ध्यान रखती हैं पर उनसे हर बात पर सवाल करना उन्हें इरिटेट कर देता है। कोशिश करें ऐसा न करें। 

एक्स्ट्रा केयर 
किसी पसंद नहीं होता जब कोई दूसरा आपकी हर छोटी बात का ध्यान रखें, लेकिन अक्सर लड़कियों की एक्स्ट्रा केयर  करना लड़कों को पाबंधी लगने लगता है। जिस वजह से दोनों के बीच बात-बात पर नोक झोकर होने लगती है। एक हद तक आपका केयर करना उन्हें अच्छा लगता है, लेकिन जब यह केयर हद से ज्यादा बढ़ जाएं तो लड़के इरिटेट होने लग जाते हैं।

बात बात में कमियां निकालना
कुछ लड़कियों की आदत होती है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के मां बाप, रिश्तेदारो और दोस्तों में कुछ न कुछ कमियां निकाल देती हैं। जैसे किसी के कपड़ों को लेकर तो किसी के खाना खाने के तरीके को लेकर। मगर लड़कियों की यह आदत उन्हें इरिटेट कर देती हैं। सिर्फ आपके पार्टनर को नहीं, आपकी यह आदत आपके आस-पास ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल