Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. सफर के दौरान भी आप दिख सकती हैं ग्लैमरस, फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

सफर के दौरान भी आप दिख सकती हैं ग्लैमरस, फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jul 13, 2018 05:17 pm IST, Updated : Jul 13, 2018 05:17 pm IST

अपनी बीजी लाइफस्टाइल से दूर एक शानदार सफर पर निकल जाना अपने आप में एक खास अनुभव होता है लेकिन घूमने के चक्कर में ऐसा बिल्कुल न हो कि आपके चेहरे का ग्लो खत्म हो जाए या आपके चेहरे पर सफर की थकावट साफ नजर आए।

travel- India TV Hindi
travel

नई दिल्ली: अपनी बीजी लाइफस्टाइल से दूर एक शानदार सफर पर निकल जाना अपने आप में एक खास अनुभव होता है लेकिन घूमने के चक्कर में ऐसा बिल्कुल न हो कि आपके चेहरे का ग्लो खत्म हो जाए या आपके चेहरे पर सफर की थकावट साफ नजर आए। ऐसे में आप क्या करेंगे जिससे सफर के दौरान भी आप फ्रेश दिखे तो आइए आपको बताते हैं कुछ खास ब्यूटी टिप्स।

सफर पर जाना वाकई में एक बहुत ही सुखद अनुभव होता है, लेकिन यह अनुभव तब बेकार हो जाता है, जब आपके चेहरे पर सफर की थकान की लकीरें दिखने लगती हैं। सफर में हर किसी का सौन्दर्य पर ब्रेक लग जाता है। इस दौरान ऎसा हो ही जाता है कि सफर की थकान और बदलते मौसम की वजह से चेहरे की रंगत उड जाती है, जिसकी वजह से हर किसी की ट्रिप थोडी फीकी तो जरूर पड ही जाती है। फिर ऎसा क्या किया जाए कि आपका चेहरा भी चमकता दमकता रहें। तो आइये जानते हैं।

शैम्पू
शैम्पू

टिशू पेपर के साथ-साथ ड्राई शैम्पू रखें

ऑयल फ्री तो टेंशन फ्री तैलीय त्वचा वालों को हमेश अपने साथ टिशू पेपर रखना बहुत ही आवश्यक होता है। तैलीय त्वचा वालों के लिए यात्रा करना और भी अधिक टेंशन भर हो सकता है। ऎसा इसलिए क्योंकि तैलीय त्वचा जल्दी चिपचिपी हो जाती है, जो चेहरे की चमक को खराब करती है, इसलिए ऎसे लोगों को हमेशा अपने साथ टिशू पेपर रखना चाहिए और अक्सर तथा जब भी आवश्यक लगे, तब टी-जोन को दबाते रहें, जिससे टिशू आपकी त्वचा सेतेल सोखकर आपको देगा और भी ताजगी भरा अहसास। जब आपकी त्वचा रहेगी ऑयल फ्री तो आप रहेंगे टेंशन फ्री और फ्रेश-फ्रेश हर समय, हर जगह। साथ ही ड्राई शैम्पू रखें।(दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में आईं नजर, इस पैंट की कीमत उड़ा देगी होश)

क्लींजर
क्लींजर

क्लींजर

अपना क्लींजर रखना ना भूलें अगर आप अपने साथ अपनी त्वचा की देखभाल केलिए अतना सारा सामान नहीं ले जा सकती हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप सिर्फ एक क्लींजर अपने साथ रख लें। क्लींजर मे किसी भी तरह का परिवर्तन आपकी त्वचा के तत्वों को बिगाड सकता है, जिसकी वजह से आपकी सारी हॉलीडे बेकार हो जाएंगी।

लिपस्टिक
लिपस्टिक

लिपस्टिक

लम्बे समय तक चलने वाली लिपस्टिक से बचें सफर करते समय हमेशा ख्याल रखें कि आपने लम्बे समय तक चलने वाली लिपस्टिक या लिप कलर ना लगाया हो। वे होंठों से सारी नमी भी सोख लेते हैं और उन्हें बदसूरत दिखने पर मजबूर करते हैं। अगर लगाना जरूरी हो तो आप लिप-स्टेन लगाकर उसके ऊपर सेलिप ग्लॉस लगा सकती हैं, ये भी आपके होंठों को खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे।(पॉप स्टार रिहाना अपनी आईब्रो को ठीक करने के लिए साबुन का इस तरह करती हैं इस्तेमाल)

फाउंडेशन
फाउंडेशन

फाउंडेशन

फाउंडेशन से बचें अपनीस्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फाउंडेशन का प्रयोग ना करें तो अच्छा होगा। फाउंडेशन की जगह मॉइश्यराइजर लगाना ज्यादा अच्छा होगा। लेकिन अगर फाउंडेशन लगाना जरूरी हो तो फाउंडेशन लगाने से पहले प्राइमर की एक परत चेहरे पर लगा लें, यह स्किन तथा मेकअप के बीच सुरक्षा की परत प्रदान करता है। प्राइमर लगाने से हमारी स्किन की नमी भी बरकरार रहती है और फाउंडेशन की परत भी ज्यादा देर तक बनी रहती है।(शाहरुख की बेटी सुहाना खान का रेड 'HOT'अवतार, इस जंपसूट की कीमत सिर्फ इतनी...)

आईस क्यूब्स

आखों के लिए आईस अगर आप अपने ही वाहन से सफर कर रहे हों तो अपने साथ आईस क्यूब्स जरूर रखें। बर्फ सेआंखों की सिकाई करने से आंखों पर सफर के कारण आंखें को सूजने से बचाता है। सिकाई करने से एक तो आंखों पर सूजन नहीं चढती है, साथ ही आंखों के नीचे धब्बों सेबचने के लिए बीच-बीच में एक कपडे में बर्फ को लपेटकर आंखों की सिकाई करते रहें। बर्फ से आंखों में जलन भी नहीं होगी और आपको काफी आराम भी मिलेगा।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement