1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Happy New Year 2018: घर में करना है रॉक तो करें कुछ तरह से पार्टी

Happy New Year 2018: घर में करना है रॉक तो करें कुछ तरह से पार्टी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2017 02:24 pm IST,  Updated : Dec 31, 2017 02:24 pm IST

पूरा देश न्यू ईयर पार्टी प्लान करने में लगा हुआ है। सब अपने तरफ से बेस्ट करने में लगे हुए है। कई लोगों का प्लान पब, डांस और कई तरह के दूसरे प्लान हो सकते हैं। लेकिन जिन लोगों का प्लान घर में रहकर पार्टी करने का है तो उनके लिए हम लाए हैं कुछ खास टिप्स

पोकर पार्टी
पोकर पार्टी

पोकर पार्टी: इस थीम की पार्टी रखने के लिए सबसे पहले अपने टेबल पर हरा कंबल डाल दें। इसके बाद पोकर के कार्ड्स और चिप्स निकालें। अगर आप इसी थीम में पार्टी करने वाले हैं तो बिना सनग्लास के आपकी पार्टी अधूरी रहेगी। इसलिए अपना बेस्ट पोकर फेस वाला चश्मा लगाना ना भूलें। आप लोगों से काउब्वॉय और मछली पकड़ने वाला जाल वाली ड्रेस पहनने के लिए बोल सकते हैं। इसके लिए जल्दी और आसानी से खाए जाने वाले खाने का इंतजाम करें। मेहमानों के लिए टेबल पर बीयर या फिर कोक रख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल