1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. ताजमहल 16 जून से फिर दीदार के लिए तैयार, एक बार में सिर्फ 650 पर्यटकों को मिलेगी एंट्री

ताजमहल 16 जून से फिर दीदार के लिए तैयार, एक बार में सिर्फ 650 पर्यटकों को मिलेगी एंट्री

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2021 09:24 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 09:24 pm IST

महामारी के चलते 16 अप्रैल को ताजमहल और आगरा किला को बंद किए जाने आगरा के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है। अब कोरोना का कहर कम होने के बाद स्मारकों को 16 जून से फिर से खोला जा रहा है। 

tAJ Mahal- India TV Hindi
ताजमहल 16 जून से फिर दीदार के लिए तैयार Image Source : PIXABAY

आगरा: महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप की वजह से बंद किया गया विश्व प्रसिद्ध ताजमहल बुधवार से फिर दीदार के लिए तैयार है, लेकिन कोविड रोधी नियमों के चलते इसमें एक बार में 650 से अधिक पर्यटक एकत्र नहीं हो पाएंगे। जिलाधिकारी पी एन सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद 16 जून से खुलने जा रहे ताजमहल में एक बार में 650 से अधिक पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आगरा में ताजमहल के साथ ही आगरा किला, सिकंदरा सहित सभी स्मारक कल से खुलने जा रहे हैं। महामारी की दूसरी लहर के चलते आगरा में 16 अप्रैल को ताजमहल सहित सभी स्मारक पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए थे। 

महामारी के मामले लगातार कम हो रहे हैं। ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को बुधवार से खोले जाने के निर्णय से दो माह से निराशा में डूबे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में उम्मीद का संचार हुआ है। मंगलवार को ताजमहल सहित अन्य सभी स्मारकों को रोगाणुमुक्त किया गया। ताजमहल के पूर्वी द्वार पर दुकानदार भी सैलानियों के स्वागत के लिए तैयारियां करते नजर आए। पर्यटकों को अभी सीमित संख्या में ही स्मारकों में प्रवेश दिया जाएगा। टिकट विंडो बंद रहेंगी और टिकट ऑनलाइन बुक होगी। इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, शारीरिक दूरी जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल समेत सभी स्मारकों को रोगाणु मुक्त किया गया है और स्मारकों में गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।

महामारी के चलते 16 अप्रैल को ताजमहल और आगरा किला को बंद किए जाने आगरा के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है। अब कोरोना का कहर कम होने के बाद स्मारकों को 16 जून से फिर से खोला जा रहा है। 

इनपुट- पीटीआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल