1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. दिल्ली की इन जगहों से इस समय तो बिलकुल भी न गुजरें! रूह कांप जाएगी और आंखों पर नहीं होगा भरोसा

दिल्ली की इन जगहों से इस समय तो बिलकुल भी न गुजरें! रूह कांप जाएगी और आंखों पर नहीं होगा भरोसा

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 07, 2023 08:22 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 08:22 pm IST

Delhi Haunted Places: अगर हॉन्टेड जगह घूमने के आप शौकीन हैं तो यहां आपको जरूर घूमना चाहिए। दिल्ली की इन जगहों पर एक बार जाने के बाद आपको दोबारा जाने से पहले डर लगेगा। तो, कौन सी हैं ये जगहें और यहां जाने से पहले एक बार क्यों सोचें। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

दिल्ली में सबसे हॉन्टेड जगह- India TV Hindi
दिल्ली में सबसे हॉन्टेड जगह Image Source : SOCIAL

Delhi Haunted Places: बहुत से लोग हॉन्टेड इलाकों में घूमने के शौकीन होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में आते हैं तो आप भी इन जगहों पर एक बार घूम आना चाहिए। इसके बारे में कहानियां हैं कि अगर शाम या दोपहर में इन इलाकों से गुजरें तो आप कुछ ऐसी चीजों को महसूस करेंगे जो शायद आपको हमेशा के लिए डरा दे। इन इलाकों से गुजरने पर आप की रूह कांप जाएगी और शायद कुछ ऐसी चीजें आप देखें जिनपर भरोसा करना भी आपके लिए मुश्किल हो जाए। तो, जानते हैं इन जहगों के बारे में। 

1. फिरोज शाह कोटला किला

फिरोज शाह कोटला किला के बारे में बताया जाता है कि यहां रात के समय या सूरज ढलने के बाद इस किले जिन्न रहते हैं। इतना ही नहीं यहां हर गुरुवार लोग जिन्न को खुश करने के लिए मोमबत्तियां, अगरबत्ती, और प्रसाद चढ़ाया जाता है। कई बार यहां से गुजरते समय  जिन्न कुछ लोगों को पकड़ भी चुके हैं। 

यहां रोशनी से जगमगा उठता है धरती-आसमां, इस बार देव-दीपावली पर जरूर जाएं

2. संजय वन

दिल्ली के संजय वन सफेद कपड़े में घूमने वाली बूढ़ी औरत के लिए फेमस है। यहां शाम के समय घूमने पर महसूस होता है कि किसी ने आपको धक्का दे दिया है। इसके साथ-साथ गर्मी में भी कोहरा और धुंध होने जैसी अजीबो गरीब चीजें नजर आती हैं और आस-पास जानवरों की आवाजें आती हैं। 

 Haunted Places
Image Source : SOCIAL Haunted Places

3. भूली भटियारी का महल

भूली भटियारी के महल में हर समय रोने की आवाजें आती हैं। सूरज ढलने के बाद यहां एंट्री रोकने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात होते हैं। आस-पास से गुदरने वाले लोग बताते हैं कि आस-पास फड़फड़ाते पक्षी और भिनभिनाते रात के कीड़े इस जगह को डरावना बना देते हैं।

4. जमाली कमाली

जमाली कमाली में भूत-प्रेत ठंडी हवा के रूप में महसूस होते हैं। माना जाता है कि यहां ये हवाएं लोगों को बुला रही होती हैं। जिसके बगल से गुजरती हैं उन्हें पसंद कर रही होती हैं। लोगों का कहना है कि यहां जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आती हैं और लोग डरे रहते हैं। 

Diwali 2023: 50 रु में यहां मिलेंगे आर्टिफिशियल तोरण-माला और मूर्ति! खरीदें दिवाली का हर सामान सस्ते में

5. खूनी दरवाजा

दिल्ली में स्थित खूनी दरवाजा को लेकर कहानी है कि यहां तीन राजकुमारों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा यहां कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दे दी गई थी। इसलिए आज भी यहां  लोगों की चीखें और रोने की आवाजों आती हैं। दोपहर के समय या रात के समय यहां जाने पर आप कुछ अजीब आवाजों और रूहों को देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल