1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Diwali 2023: 50 रु में यहां मिलेंगे आर्टिफिशियल तोरण-माला और मूर्ति! खरीदें दिवाली का हर सामान सस्ते में

Diwali 2023: 50 रु में यहां मिलेंगे आर्टिफिशियल तोरण-माला और मूर्ति! खरीदें दिवाली का हर सामान सस्ते में

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 02, 2023 10:44 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 10:44 pm IST

Diwali 2023: दिवाली की शॉपिंग की अगर आप प्लानिंग कर रहे हैं तो ये बाजार आपके लिए परफेक्ट प्लेस है। दरअसल, यहां आपको आर्टिफिशियल तोरण-माला और मूर्ति सबकुछ मिल सकता है। इसके अलावा भी आप दिवाली कई छोटी-छोटी चीजें जो पूजा में इस्तेमाल होते हैं, आप यहां से खरीद सकते हैं। तो, जानते हैं इस बाजार के बारे में विस्तार से।

sadar bazar market- India TV Hindi
sadar bazar market Image Source : SOCIAL

Diwali 2023: दिवाली की शॉपिंग के लिए ये प्लेस परफेक्ट है। ऐसा इसलिए कि यहां आपको एक लेन में सिर्फ कपड़े मिल जाएंगे। तो, किसी एक लेन में पूजा की साम्रगी तो किसी लेन में चूड़ियां और बाकी सामान। इसके अलावा इस बाजार में आपको बच्चे से लेकर बड़े तक की कई चीजें आराम से मिल जाएंगी। तो, इस बाजार का नाम है सदर बाजार (sadar bazar)। आप सोच रहे होंगे कि यहां दिवाली की क्या-क्या चीजें मिल जाएंगी तो हम आपको बता देते हैं कि इस बाजार में आपको दिए, मिट्टी के खिलौने और बाकी दूसरी चीजें भी मिल जाएंगी। तो, जानते हैं क्यों और कैसे जाएं सदर बाजार।

सदर बाजार किस लिए प्रसिद्ध है?

सदर बाजार का स्वदेशी बाजार बहुत फेमस है। ये आर्टिफिशियल ज्वेलरी, खिलौने, उपहार सामग्री और घरेलू प्लास्टिक के सामान खरीद सकते हैं। सदर बाजार के अंदर, हर गली में आप कई प्रकार की वस्तुओं को खरीद सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली का सदर बाजार एशिया में घरेलू सामानों का सबसे बड़ा थोक बाजार है। यहां खारी बावली स्ट्रीट के पश्चिमी किनारे पर आप ड्राई फ्रूट्स, मसाले, दाल और कई प्रकार की चीजों को खरीद सकते हैं।

diwali items
Image Source : SOCIALdiwali items

Diwali Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग से कहीं सस्ते हैं दिल्ली के ये मार्केट, जमकर करें दिवाली की खरीददारी

दिवाली के लिए यहां क्या-क्या स्पेशल है?

दिवाली के लिए यहां आप सबसे पहले पूजा साम्रगी और भोग की चीजें ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से दिए और बाकी सामान खरीद सकते हैं। घर में लगने वाली सजावट के सामान, भगवान की मूर्तियां, तोरण, फूल-माला और तमाम प्रकार की सजावट की चीजें मिल जाएंगी। इसके अलावा आप यहां से भगवान को सजाने की चीजें भी खरीद सकते हैं।

Diwali Holiday: दिवाली की छुट्टी में घूमने का बना लें प्लान, दिल्ली से 2 दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर करें ये नई जगह

तो, कैसे पहुंचे सदर बाजार? 

सदर बाजार जाने के लिए पहले तो चांदनी चौक जाएं और फिर यहां से आप रिक्शा पकड़कर वहां जा सकते हैं। सदर बाजार का निकटतम मेट्रो स्टेशन तिज हजारी (रेड लाइन पर स्थित) और रामकृष्ण आश्रम मार्ग (ब्लू लाइन पर स्थित)है। आप यहां से भी मार्केट जा सकते हैं। तो, इस बार दिवाली की शॉपिंग के लिए आप यहां जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल