1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. मनाली की इन गुमनाम जगहों पर जाना न भूलें, खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे, कभी लौटने का मन नहीं करेगा

मनाली की इन गुमनाम जगहों पर जाना न भूलें, खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे, कभी लौटने का मन नहीं करेगा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 05, 2024 03:23 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 03:23 pm IST

Hidden Tourist Places In Manali: सर्दियों में बर्फबारी देखने के शौकीन लोग हिमाचल के कुल्लू मनाली जरूर पहुंचते हैं। मनाली टूरिस्ट के बीच सबसे फेमस हिल स्टेशन में से एक है। अगर आप भी मनाली जाने का प्लान कर रहे हैं तो इन खूबसूरत और अनसीन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें।

मनाली के पास घूमने की जगह- India TV Hindi
मनाली के पास घूमने की जगह Image Source : FREEPIK

अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो लिस्ट में हिमाचल प्रदेश का कुल्लू मनाली जरूर शामिल होगा। कुल्लू मनाली बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। दिसंबर से लेकर मार्च तक यहां जमकर बर्फबारी होती है। अगर आप कुल्लू मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उसके आसपास की जगहों पर घूमना न भूलें। मनाली के पास ऐसे कई छुपे हुए हिल स्टेशन है और टूरिस्ट प्लेस हैं जहां आप शांति के प्रकृति के खूबसूरत नजारों का दीदार कर सकते हैं। आज हम आपको मनाली के पास के कुछ अनदेखे हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं। आप इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं।

नग्गर कैसल- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नग्गर कैसल स्थित है। ये महल पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। नग्गर कैसल की इमारत और यहां का इतिहास लोगों को काफी आकर्षित करता है। 1460 सन में ये महल कुल्लू प्रांत के राजाओं की राजधानी रहा करता था। आज भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया है।

जोगिनी झरना- अगर आप गर्मी या बारिश के दिनों में मनाली घूमने जा रहे हैं तो जोगिनी झरना आपके लिए एक खूबसूरत और यादगार केन्द्र हो सकता है। एकदम शांत वातावरण और बहुत कम लोगों के बीच फेमस ये झरना और इसकी अवाज आपको जरूर पसंद आएगी। जो नेचर प्रेमी हैं उनके लिए ये वॉटरफॉल एक शानदार जगह है।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क- मनाली जा रहे हैं और अगर आपको वन्य जीव देखने का शौक है तो एक बार ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जरूर जाएं। यहां आपको अलग-अलग तरह के वन्यजीवों, हरियाली और हरे-भरे पहाड़, ट्रेकिंग ट्रेल्स जैसी कई चीजें रोमांचित कर देंगी। ये पार्क यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। 

रसोल गांव- हिमाचल का रसोल गांव बेहद खूबसूरत है। अगर आपको ट्रैकिंग का शौक है और पहाड़ों की असली लाइफ देखनी है तो आप इस गांव का रुख कर सकते हैं। पर्यटन से अछूता ये एक विचित्र गांव जिसके आसपास पहाड़ों के मनोरम दृश्य नजर आएंगे।

भृगु झील- भृगु झील (Bhrigu Lake) कुल्लू जिले में 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पर्वतीय झील है। यह रोहतांग दर्रे से पूर्व में स्थित है। इसका नाम महर्षि भृगु पर पड़ा है। इस झील को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ये एक प्राचीन और रहस्यमय वातावरण वाली झील है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल