1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. मॉनसून में फॉगी क्लाइमेट और झमाझम बारिश से गुलज़ार हो जाता है ये हिल स्टेशन, मुंबई से है सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर

मॉनसून में फॉगी क्लाइमेट और झमाझम बारिश से गुलज़ार हो जाता है ये हिल स्टेशन, मुंबई से है सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 09, 2024 08:03 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 08:06 pm IST

अगर आप ऐसे हिल स्टेशन जाना चाहते हैं जहां पहाड़ों के साथ आपको बारिश और फॉगी क्लाइमेट भी मिल जाए तो आप इस जगह ज़रूर जाएं।

Matheran- India TV Hindi
Matheran Image Source : SOCIAL

अगर आप वीकेंड पर आसपास कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो माथेरान आपके लिए एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे हो सकता है। महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी घाट पर सह्याद्रि के पहाड़ों के बीच स्थित माथेरान एक छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन छोटा ज़रूर है लेकिन महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन  में से एक है। बता दें माथेरान हिल स्टेशन मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। चलिए जानते हैं माथेरान जानें की पूरी डिटेल्स?

मानसून में दृश्य होता है मन-मोहक: The view during monsoon is mesmerizing:

माथेरान मुंबई और पुणे जैसे नजदीकी शहरों की गर्मी से बचने के लिए एक बेहतरीन जगह है। माथेरान में जाने का असली मज़ा बारिश के समय है। माथेरान में मानसून की बारिश देखते ही बनता है। यहां के झरने और नदियाँ मानसून के पानी से भर जाती हैं और नज़ारा मनमोहक और हरा-भरा हो जाता है।

कैसे जाएं माथेरान? How to reach Matheran?

माथेरान जाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प लोकल ट्रेन है। सीएसटी (त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से आप नेरल तक लोकल ट्रेन की टिकट लें। आप यहां डेढ़ घंट में पहुंच जाएंगे। यहां से माथेरान जाने के लिए आपको कैब मिल जाएगी

माथेरान में एंट्री फीस? Entry fee to Matheran?

माथेरान में जाने के लिए आपको एंट्री फीस भी देना होगा। हालांकि ये एंट्री फीस काफी कम होता है। वैसे तो आप माथेरान एक दिन में भी घूम सकते हैं लेकिन अगर आप यहां जाएं तो अच्छा होगा कि दो दिन तक रुके। स्टे करने के लिए आपको कोई होटल या होम स्टे मिल जायेगा। बता दें आपको 1500 से लेकर 2000 में अच्छे होटल मिल जाएंगे।  यहाँ जाने में आपको बहुत ज़्यादा खर्च नहीं आएगा।

माथेरान में कहाँ घूमें? Where to visit in Matheran?

माथेरान में आप मंकी पॉइंट, पैनोरमा पॉइंट, शिवाजी की सीढ़ी, चार्लोट झील और टॉय ट्रेन का लुत्फ़ उठा सकते हैं। हालांकि बारिश के सीज़न में कोई दुर्घटना न घटे इसलिए टॉय ट्रेन बंद कर दी जाती है। अगर आप चलते चलते थक जाएं तो यहां पर आपको घोड़े भी मिल जाएंगे। जिस पर बैठकर आप यहाँ के खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।   

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल