1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. दिल्ली में स्थित 3 सबसे डरावनी जगह, भयानक कहानियां सुन कांप जाती है लोगों की रूह

दिल्ली में स्थित 3 सबसे डरावनी जगह, भयानक कहानियां सुन कांप जाती है लोगों की रूह

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 31, 2025 11:25 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 11:25 pm IST

Most Haunted Places In Delhi: क्या आप दिल्ली की इन हॉन्टेड प्लेस के बारे में जानते हैं, जहां पर जाना हर किसी के बस की बात नहीं है? आइए दिल्ली की कुछ डरावनी जगहों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सबसे डरावनी जगह- India TV Hindi
सबसे डरावनी जगह Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी अलग-अलग हॉन्टेड प्लेस को एक्सप्लोर करना पसंद है? अगर हां, तो दिल्ली की ये जगह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। कभी आप दिल्ली घूमने का प्लान बनाएं या फिर अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली में स्थित इन जगहों के बारे में डरावनी कहानियां सुनने के बाद बहुत कम लोग ही इन्हें एक्सप्लोर करने की हिम्मत कर पाते हैं।

जमाली कमाली का मकबरा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जमाली कमाली के मकबरे में महसूस होने वाली ठंडी हवा को भूत-प्रेत के साथ जोड़कर देखा जाता है। लोगों का मानना है कि अगर इस जगह पर आपके पास से ठंडी हवा गुजर रही है, तो हो सकता है कि भूत-प्रेत आपको बुला रहे हों। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर जानवरों के चिल्लाने की आवज भी सुनाई देती है।

फिरोज शाह कोटला किला

लोगों का मानना है कि सूरज ढलने के बाद फिरोज शाह कोटला किले में जिन्न रहते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इस इलाके के आसपास रहने वाले लोग हर गुरुवार को जिन्न को खुश करने के लिए मोमबत्तियां और अगरबत्तियां भी जलाते हैं। बताया जाता है कि इस इलाके से गुजरते कुछ लोगों को जिन्न पकड़ भी चुके हैं। यही वजह है कि रात में लोग इस जगह के आसपास से गुजरने के बारे में सोचते भी नहीं हैं।

संजय वन

दिल्ली के संजय वन के बारे में भी एक बेहद डरावनी कहानी सुनाई जाती है। लोग बताते हैं कि इस वन में सफेद कपड़े में एक बूढ़ी महिला घूमती है। शाम के समय घूमने पर ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको किसी ने धक्का दिया हो। आपको बता दें कि संजय वन में गर्मी में धुंध नजर आती है। आसपास से आने वाली जानवरों की आवाजें इस जगह को और भी ज्यादा डरावना बना देती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल