1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. न्यूयॉर्क को टक्कर देती है मुंबई की ये जगह, समंदर की लहरें और क्वीन नेकलेस की चमक देख हार बैठेंगे अपना दिल

न्यूयॉर्क को टक्कर देती है मुंबई की ये जगह, समंदर की लहरें और क्वीन नेकलेस की चमक देख हार बैठेंगे अपना दिल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 12, 2026 11:34 pm IST,  Updated : May 12, 2026 11:36 pm IST

मुंबई की यह जगह रात में जगमगाती हुई एक जादुई दुनिया में बदल जाती है। यहां बैठकर लोग समुद्र की लहरों का आनंद लेते हैं, मॉर्निंग वॉक करते हैं और शाम के समय खूबसूरत नजारा देखने पहुंचते हैं।

मरीन ड्राइव - India TV Hindi
मरीन ड्राइव Image Source : UNSPLASH

अगर आप मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मरीन ड्राइव को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। अरब सागर के किनारे बनी यह खूबसूरत जगह अपनी चमचमाती स्काईलाइन, समुद्री हवा और शानदार सनसेट व्यू के लिए दुनियाभर में मशहूर है। रात के समय यहां की जगमगाती लाइट्स किसी विदेशी शहर जैसा एहसास कराती हैं, यही वजह है कि मरीन ड्राइव को ‘क्वीन नेकलेस’ भी कहा जाता है।

क्यों कहते हैं इस जगह को क्वीन्स नेकलेस?

मरीन ड्राइव लगभग 3.6 किलोमीटर लंबा समुद्र किनारे बना रोड है, जो दक्षिण मुंबई में स्थित है। रात के समय जब इस घुमावदार सड़क की स्ट्रीट लाइटें जलती हैं, तो यह ऊपर से देखने पर एक हीरे के हार जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे 'क्वीन्स नेकलेस' कहा जाता है।

यहां क्या-क्या कर सकते हैं?

  • सनसेट का मज़ा: अगर, आपको मरीन ड्राइव की खूबसूरती का लुत्फ उठाना है तो आप शाम के समय सनसेट से पहले पहुंच जाएं। शाम के समय समंदर में डूबता हुआ सूरज देखना एक बेहद ही ख़ास अनुभव है।

  • स्काईलाइन का नज़ारा: रात के समय समंदर के किनारे बैठकर आप मुंबई की ऊंची-ऊंची इमारतों और स्काईलाइन का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं। रात में लहरों की आवाज़ और ठंडी समुद्री हवा यहाँ के माहौल को बेहद सुकून देने वाला बना देती है।

  • स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाएं: मरीन ड्राइव के पास स्ट्रीट फूड के लिए गिरगाँव चौपाटी सबसे अच्छी जगह है, जहाँ भेलपूरी, पानीपूरी, पाव भाजी, और वड़ा पाव के साथ-साथ आप आइसक्रीम सैंडविच का आनंद भी लिया जा सकता है।

  • फोटोग्राफी: यह जगह रात की फोटोग्राफी के लिए सबसे अच्छी है, जहाँ आप लंबे एक्सपोज़र के साथ जगमगाती हुई रोशनी की शानदार तस्वीरें ले सकते हैं। फोटोग्राफी और रील्स बनाने के लिए यह जगह बेहद शानदार मानी जाती है

क्या है घूमने का सबसे अच्छा समय?

आप शाम के समय किसी भी मौसम या महीने मरीन ड्राइव जाएं आपको अलग ही सुकून और शांति मिलेगी। हालांकि, अक्टूबर से मार्च के बीच का मौसम यहां घूमने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।लेकिन शाम और रात के समय मरीन ड्राइव की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल