1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भारत में है दुनिया का एकलौता शाकाहारी शहर, देखें यहां की खूबसूरती

भारत में है दुनिया का एकलौता शाकाहारी शहर, देखें यहां की खूबसूरती

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2022 08:14 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 08:14 pm IST

भारत में एक ऐसा शहर है जिसे पूरी दुनिया का एकमात्र शाकाहारी शहर कहा जाता है। ये शहर गुजरात में स्थित है

Palitana City - India TV Hindi
Palitana City  Image Source : INSTAGRAM/SHAHMANSI_01/

अगर दुनियाभर के अनोखे जगहों की बात करें तो भारत के नाम काफी लंबी लिस्ट हो सकती हैं। क्योंकि यह देश ऐसा है जहां पर मंदिरों का शहर से लेकर जुड़वा बच्चों का शहर मौजूद है। इसी लिस्ट में एक ऐसा नाम है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। जीहां, यह दुनिया का पहला ऐसा शहर है जो पूरी तरह से शाकाहारी है। इस शहर को पलिताना के नाम से जाना जाता है। 

पलिताना शहर गुजरात के भावनगर जिले में एक शहर है जो करीब 55 किलोमीटर दूर है। यह शहर अपने आप में काफी खूबसूरत है। ये जगह जैन समुदाय के लिए एक तीर्थ स्थान है। इतना ही नहीं यहां पर जानवरों को मारना गैरकानूनी माना जाता है। अगर आपने इसका उल्लंघन किया तो समझो आपकी खैर नहीं। 

Palitana City In Gujarat
Image Source : GUJARATTOURISMPalitana City In Gujarat 

शाकाहारी शहर बनने की वजह

साल 2014 में सरकार ने पशुओं को मारने में प्रतिबंध लगा दिया था। दरअसल, 200 जैन भिक्षु भूख हड़ताल में चले गए थे। उनका कहना था कि शहर में मौजूद 250 कसाई खानों को बंद करा दिया जाए।  इसके बद राज्य सरकार ने उनकी बात को माननी पड़ी। इसके बाद से पूरा शहर मांस मुक्त घोषित कर दिया गया। लेकिन आपको यहां पर डेयरी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे। 

एक ही पहाड़ पर है सैकड़ों मंदिर

पलिताना शहर जैन समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर एकलौता ऐसा पहाड़ स्थिति है जहां पर 900 से अधिक मंदिर स्थापित है। इस पहाड़ का नाम शत्रुंजय है। मंदिर तर पहुंचने के लिए भक्तों को करीब 3950 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। 

Palitana City In Gujarat
Image Source : GUJARATTOURISMPalitana City In Gujarat 

यहां के मंदिर है क्यों खास?

इस पहाड़ पर स्थिति मंदिरों को लेकर कहा जाता है कि यह मंदिर 900 सालों तक बनते रहे हैं और सबसे पुराना मंदिर 11-12वीं सदी में बनाया गया था। यहां के मदिरों का पहले ढांचा तैयार किया गया था और फिर उसके बाद साज-सज्जा की गई थी। 

पलिताना शहर के अन्य पर्यटन स्थल

अगर आप पलिताना शहर घूमने जा रहे हैं तो यहां पर कई ऐसी जगह है जो आपको आकर्षित कर सकती हैं। आप शतरुंजया हिल, श्री विशाल जैन म्यूजियम, हस्तगिरि जैन तीर्थ, गोपनाथ बीच आदि देख सकते हैं। यहां घूमने के लिए करीब 2 दिन का समय काफी है। 

Palitana City In Gujarat
Image Source : GUJARATTOURISMPalitana City In Gujarat 

कैसे पहुंचे पलिताना शहर

अगर आपका मन पलिताना शहर जाने का कर रहा हैं तो आप ट्रेन, बस या फिर फ्लाइट से जा सकते हैं। 

अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं तो आपको भावनगर या अहमदाबाद के लिए ट्रेन लेनी होगी। भावनगर से पलिताना करीब 55 किमी दूर है। उसके बाद पलिताना के लिए टैक्सी आदि करनी पड़ेगा। वहीं अगर बस से जा रहे हैं तो आप सूरत, अहमदाबाद, भावनगर आदि के लिए बस ले सकते हैं। वहीं फ्लाइट से जा रहे हैं तो सबसे पास एयरपोर्ट भावनगर है। इसके अलावा आप अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल