1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. ऑस्ट्रेलिया का सबसे पुराना शहर है सिडनी, जानें यहां जाएं तो कहां-कहां घूमें

ऑस्ट्रेलिया का सबसे पुराना शहर है सिडनी, जानें यहां जाएं तो कहां-कहां घूमें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 23, 2023 01:03 pm IST,  Updated : May 23, 2023 01:10 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के मैप पर आप एक ब्रिज वाला शहर देखते होंगे, जो कि सिडनी है और ये ब्रिज Sydney Harbour bridge है। आइए, जानते हैं ये क्यों फेमस है।

 Sydney Harbour bridge- India TV Hindi
Sydney Harbour bridge Image Source : SOCIAL

प्रधानमंत्री मोदी (modi visit sydney) इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां वो सिडनी के ओलिंपिक पार्क में 20 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। पर आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे पुराना शहर है और यहां की खूबसूरती दुनिया में जानी जाती है। तो, आइए हम आज आपको सिडनी के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जिन्हें दुनियाभर से लोग देखने जाते हैं। तो, ये कौन सी जगहें हैं आइए, जानते हैं इस बारे में। 

1. सिडनी हार्बर ब्रिज-Sydney Harbour bridge

ऑस्ट्रेलियन हेरिटेज काउंसिल की राष्ट्रीय विरासत सिडनी हार्बर ब्रिज है। इसका निर्माण ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की एक बड़ी घटना थी। 1932 में इसका उद्घाटन आधुनिक सिडनी के विकास में महत्वपूर्ण था और ग्रेट डिप्रेशन के युग में ये काफी फेमस हुआ। ये पुल आधुनिक ऑस्ट्रेलिया में सबसे महंगी इंजीनियरिंग उपलब्धि थी और ये 80 साल से अधिक पुराना है, फिर भी यह अपनी लोडिंग क्षमता तक नहीं पहुंचा है। 

लेह लद्दाख जाने का सही समय क्या है? जानें और जाएं यहां के ये 4 टॉप पर्यटन स्थल

2. सिडनी ओपेरा हाउस-Sydney Opera House

सिडनी ओपेरा हाउस 20वीं सदी की वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसका महत्व इसके अद्वितीय डिजाइन और निर्माण पर आधारित है। इसकी असाधारण इंजीनियरिंग बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसे लोग बहुत पसंद करते हैं और ये सिडनी जाने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।

Taronga Zoo Sydney
Image Source : SYDNEYTaronga Zoo Sydney

Sikkim Foundation Day: याक की सवारी से लेकर कंचनजंगा की पहाड़ियों तक, दुनियाभर में फेमस हैं सिक्किम की ये चीजें

3. तारोंगा चिड़ियाघर-Taronga Zoo Sydney

100 साल पुराना तारोंगा चिड़ियाघर 1916 में मनोरंजन का एक स्थान था लेकिन आज ये कई वन्य जीवों का घर है। जब लोग सिडनी जाते हैं तो यहां जरूर घूमते हैं। यहां आप प्राकृति की बेजोड़ खूबसूरती देख सकते हैं। तो, घर आप कभी सिडनी जाएं तो यहां जरूर घूम कर आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल