1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Travel Plan: अमेरिका के बाद Egypt जाएंगे PM Modi, जानिए मिस्र की 5 सबसे खूबसूरत जगहें

Travel Plan: अमेरिका के बाद Egypt जाएंगे PM Modi, जानिए मिस्र की 5 सबसे खूबसूरत जगहें

 Published : Jun 25, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jun 25, 2023 06:00 am IST

PM Narendra Modi मिस्र के दौरे पर जा रहे हैं, अगर आप भी मिस्र जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जाने का सही समय अक्टूबर से अप्रैल है। हालांकि लोग यहां बाकी महीनों में भी जाना पसंद करते है।

best places in egypt - India TV Hindi
best places in egypt Image Source : FREEPIK

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिन के विदेश दौरे पर हैं, अमेरिका के बाद पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी के बुलावे पर मिस्र की राजधानी काहिरा जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काहिरा में मौजूद करीब 1000 साल पुरानी मशहूर अल हकीम मस्जिद भी जाएंगे, जहां वह मुस्लिमों से मुलाकात करेंगे। अगर आप भी गर्मियों के छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मिस्र में अल हकीम मस्जिद के अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं जहां आप अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं और पुरानी सभ्यता के गवाह बन सकते हैं। आइए जानते हैं मिस्र में मौजूद घूमने की 5 जगहों के नाम।

मिस्र के पिरामिड

मिस्र में 100 से ज्यादा पिरामिड हैं, जिनमें गीजा का पिरामिड फेमस है। इस पिरामिड का नाम दुनिया के सात आश्चर्य (Seven wonders of the world) में आता है। जिसकी ऊंचाई  450 फीट है। मिस्र के पिरामिडों में वहां के राजाओं के पार्थिव शरीर को रखा गया है जिन्हें 'ममी' कहा जाता है।

काहिरा

मिस्र की राजधानी काहिरा में कई पर्यटन स्थल हैं। जहां प्राचीन मिस्री सभ्यता और संस्कृति देखने को मिलती है। काहिरा में आपको प्राचीन मंदिर और संग्रहालय भी दिखेंगे।

अलेक्जेंड्रिया (सिकंदर का शहर)

कहा जाता है कि अलेक्जेंड्रिया शहर को सिकंदर ने बसाया था, जिसका नाम सिकंदर ने अपने नाम के ऊपर ही रखा। इस शहर में भी पुरानी झलक देखने को मिलती है। इस शहर में घूमने के बाद आप ताजा महसूस करेंगे।

असवान 

असवान एक समय में  वहां के राजाओं के लिए छुट्टियां बिताने वाली जगह होती थी। यहां आज के समय में कोई भी घूमने जा सकता है। असवान में आप नील नदी के किनारे बैठकर सुंदर नजारे देख सकते हैं। मिस्र में रहने वाले लोग आज भी वेकेशन पर असवान जाना पसंद करते हैं।

लक्सर

लक्सर में आपको खुले आसमान में संग्रहालय दिखाई देंगे। Luxor ऐसी ही खूबसूरत जगहों में से एक है जहां आपको पुरानी कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। यहां छुट्टियां बिताना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2023: इस दिन से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, जानें उम्र सीमा से लेकर रास्ते तक की पूरी डिटेल

इस शहर को कहते हैं भारत का स्कॉटलैंड, कॉफी के बगीचे संग यादगार व्यंजनों का है मिश्रण

नेचर फोटोग्राफी के हैं शौकीन तो जरूर जाएं दिल्ली-NCR की इन जगहों पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल