1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Republic Day 2023: 26 जनवरी पर इन जगहों पर दिखेगा देशभक्ति का रंग, गणतंत्र दिवस पर यहां जरूर जाएं

Republic Day 2023: 26 जनवरी पर इन जगहों पर दिखेगा देशभक्ति का रंग, गणतंत्र दिवस पर यहां जरूर जाएं

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 18, 2023 11:22 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 01:52 pm IST

26 January Republic Day 2023: अगर आपको 26 जनवरी कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। दिल्ली के अलावा इन शहरों में भी गणतंत्र दिवस के अनोखे रंग बड़े स्तर पर देखने को मिलता है।

Republic Day 2023- India TV Hindi
Republic Day 2023 Image Source : FREEPIK

Republic Day 2023: हम भारतवासियों के लिए 26 जनवरी का दिन बेहद ही खास होता है। ये वही दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। हर साल देशवासी 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाते हैं। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। बता दें कि देश इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।  26 जनवरी के दिन जगह-जगह देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में आप भी 26 जनवरी की उन जगहों पर जाकत खुद को देशभक्ति के रंग में ओतप्रोत कर सकते है। तो चलिए हम आपको बताते हैं उन जगहों के बारे में जहां 26 जनवरी का अनोखा रंग देखने को मिलता है।

अमृतसर (पंजाब)

गणतंत्र दिवस पर आप बाघा बॉर्डर जा सकते हैं।  बाघा बॉर्डर पंजाब के अमृतसर में स्थित है जिसके दूसरी ओर पाकिस्तान का लाहौर है। बाघा बॉर्डर पर 26 जनवरी के मौके पर बाघा बॉर्डर पर कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बाघा बॉर्डर पर होने वाली परेड हर किसी को आकर्षित करती है। बाघा बॉर्डर की इस परेड को देखने के लिए  दूर-दूर  से लोग यहां आते हैं।

रिज मैदान (शिमला)

हिमाचल के शिमला का रिज मैदान काफी प्रसिद्ध जगह है। यहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई आयोजन होते हैं। यहां बड़े ही धूमधाम से 26 जनवरी को मनाया जाता है। आपको बता दें कि शिमला पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।

राजपथ (दिल्ली)

दिल्ली भारत की आजादी की गवाह रही है। आज भी कई जगह ऐसी जो आजादी की यादों को ताजा कर देती है। 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली के राजपथ जरूर जाएं।  यहां सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रंगीन झांकियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा सभी भारतीय सेनाओं की परेड भी देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-

Nepal Tourism: नेपाल टूरिज्म इंडस्ट्री को Boost करने में भारतीय नंबर वन, अमेरिका रहा दूसरे पायदान पर

हिमाचल प्रदेश की गोद में बसे ये खूबसूरत पर्यटन स्थल आपकी यात्रा को बना देंगी हमेशा के लिए यादगार

छत्तीसगढ़ के भूतेश्वर मंदिर में लगातार बढ़ रहा है शिवलिंग का आकार, यहां की कहानी कर देगी आपको अभिभूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल