1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. पहाड़ों पर मौत को गले लगाने से बेहतर है मानसून में ऐसे घर में बिताएं वीकेंड, पूरी फैमिली हो जाएगी हैप्पी

पहाड़ों पर मौत को गले लगाने से बेहतर है मानसून में ऐसे घर में बिताएं वीकेंड, पूरी फैमिली हो जाएगी हैप्पी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 26, 2025 05:22 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 05:22 pm IST

Monsoon Weekend Plan: बारिश में पहाड़ों पर जाना खतरनाक हो सकता है। इस मौसम में लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती है। बेहतर होगा कि वीकेंड पर इस तरह कुछ खास प्लान कर लें। जिससे आपकी फैमिली भी खुश होगी और छुट्टी को इंजॉय भी कर पाएंगे।

मानसून वीकेंड प्लान- India TV Hindi
मानसून वीकेंड प्लान Image Source : FREEPIK

बारिश का मौसम बड़ा सुहाना लगता है। इस मौसम में पहाड़ों का नजारा और भी खूबसूरत लगने लगता है। दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग वीकेंड आते ही गाड़ी उठाकर कहीं न कहीं पहाड़ों की ओर निकल जाते हैं। लेकिन मानसून में पहाड़ों पर घूमने जाना जान हथेली पर लेकर जाने वाली बात है। एक ओर जहां कुदरत हसीन वादियों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है तो वहीं दूसरी और आसमान से कभी भी आफत बरस सकती है। मानसून में हिल एरिया में लैंड स्लाइड और बादल फटने की घटनाएं सबसे ज्यादा आती हैं। नदियां उफान पर होती है जिससे खतरा और बढ़ जाता है। 

आपको बता दें पिछले एक सप्ताह में पहाड़ी इलाकों से ऐसी कई तस्वीरें आ चुकी हैं जो डराने वाली हैं। कहीं पूरी की पूरी बस नदी में बह गई तो कहीं बादल फटने के गाड़ियां सैलाब में बह गईं। लैंड स्लाइड से कहीं रास्ते ब्लॉक हो चुके हैं तो कहीं गाड़ी खाई में समा गई। इसलिए बेहतर होगा कि मानसून में पहाड़ों पर घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर दें। आप घर में ही वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं।

स्टेकेशन का प्लान कर लें- स्टेकेशन का मतलब है कि आप घर या उससे आसपास कहीं घूमने या रुकने का प्लान कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर में रह रहे हैं और कुछ छुट्टी वाला फील करना चाहते हैं तो किसी होटल में जाकर 1 दिन और रात फुल रिलेक्स के साथ बिताएं। इससे आपको कहीं दूर जाना भी नहीं होगा और छुट्टी वाला असली फील भी आएगा।

डिनर प्लान करें- वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए किसी बेहतरीन होटल या रेस्टोरेंट में लंच डिनर का प्लान कर लें। इससे आपको कुछ नया टेस्ट मिलेगा और बच्चों को भी खूब मजा आएगा। इस तरह फैमिली के साथ आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाएंगे। एक दिन घर में खाना बनाने से भी छुट्टी मिलेगी।

लॉन्ग ड्राइव पर निकलें- बारिश के मौसम में गाड़ी लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाएं। आपको जगह-जगह के स्ट्रीट फूड खाने का शौक है तो वो चख सकते हैं। बारिश में गर्मागरम आलू चाट और भुट्टे खाना न भूलें। आप पसंदीदा दूसरी डिश का भी मजा ले सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल