1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. जूते-चप्पलों के सोल पर ही नहीं इन 2 बातों पर भी दें ध्यान, लंबा सफर भी होगा आसान

जूते-चप्पलों के सोल पर ही नहीं इन 2 बातों पर भी दें ध्यान, लंबा सफर भी होगा आसान

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 01, 2023 04:00 pm IST,  Updated : May 01, 2023 06:02 pm IST

जब हम लंबे सफर के लिए निकलते हैं तो हमें अपने जूते चप्पलों का खास ख्याल रखना चाहिए। नहीं तो, ये पैरों समेत कई समस्याओं का कारण बन सकती है।

traveling- India TV Hindi
traveling Image Source : FREEPIK

लंबे सफर पर सही जूते-चप्पलों का चुनाव बेहद जरूरी है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि गलत जूते चप्पलों का चुनाव करना आपको पेराशन कर सकता है। साथ ही इसकी वजह से आपके पैरों में कई प्रकार की समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रेवलिंग के दौरान हम किस प्रकार से जूते-चप्पलों को पहनें। आइए, Dr Atul Mishra - Director and Head, Orthopaedic, Fortis Hospital Noida से जानते हैं।

सफर में सही-जूते चप्पल पहनना क्यों जरूरी है?

Dr Atul Mishra बताते हैं कि अगर आप सफर में सही जूते चप्पल नहीं पहनते हैं तो ये आपके घुटनों, कूल्हों और पीठ के निचले हिस्से पर दबाव बन सकता है। इसकी वजह से पैरों में भी दर्द हो सकता है। इसके अलावा ऊंची एड़ी के जूते लगातार पहनने से गठिया जैसी पुरानी बीमारियां फिर से शुरू हो सकती हैं। 

shoes
Image Source : FREEPIKshoes

हाई यूरिक एसिड वालों को जरूर खाना चाहिए ये साग, जानें रेसिपी और अन्य फायदे

इसके अलावा आप जब ऊंची एड़ी के जूते या गलत चप्पल पहन लेते हैं तो, ये न केवल आपके पैर के काम करने के तरीके को बदल सकते हैं, बल्कि जब आप चलते हैं, खड़े होते हैं और अपने आप को कहीं ले जाते हैं तो,  आपका शरीर कैसे चलता है, इस पर भी उनका प्रभाव पड़ता है। इससे पैर की उंगलियों में कॉर्न्स और कॉलस या फिन हड्डियों के जोड़ों पर दर्द हो सकता है। इसके अलावा आपकी उंगलियों की साइज भी खराब हो सकती है। 

प्याज का तेल नहीं ऐसे करें इस्तेमाल, खुद Jawed Habib ने बताया 8 हफ्तों में हो जाएगा बालों का कायाकल्प

इन 2 बातों पर भी दें ध्यान

जब आप ट्रेवलिंग के लिए जाएं तो, आपको ऐसा कोई भी जूता नहीं पहनना चाहिए अगर आप उसे पहनकर सहज नहीं हैं। ऐसे जूतों का चुनाव करें जिसमें पैर की उंगलियां स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ सकती हैं। इस दौरान सुनिश्चित करें कि जूते का मिडसोल, जो ऊपरी और ट्रेड के बीच का क्षेत्र है, एक गद्देदार पदार्थ से बना है।अपने पैरों को झटके से बचाने के लिए सॉफ्ट इनसोल वाले जूते चुनें। इसके अलावा इस बात पर भी ध्यान दें कि अंगूठे वाली जगह ज्यादा खुली हुई और सहज हो।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल