1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों को मिली नई तैनाती; देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों को मिली नई तैनाती; देखें लिस्ट

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 29, 2024 08:36 am IST,  Updated : Jan 29, 2024 08:36 am IST

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने रविवार की रात बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। इसे लेकर एक सरकारी विज्ञप्ति भी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों को मिली नई तैनाती।- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों को मिली नई तैनाती। Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 18 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। वहीं 13 अन्य अधिकारियों को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है। जारी की गई सरकारी विज्ञप्ति में कुल 18 आईएएस अधिकारियों के नाम दिए गए हैं। साथ ही उन्हें सौंपे गए नए पदों की भी जानकारी दी गई है। 

मनु श्रीवास्तव होंगे ऊर्जा विभाग के एसीएस

सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) तकनीकी शिक्षा, मनु श्रीवास्तव ऊर्जा विभाग के एसीएस होंगे। वहीं सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मौजूदा प्रमुख सचिव (पीएस) को राज्य के राज्यपाल के पीएस के रूप में तैनात किया गया। विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्यपाल के निवर्तमान पीएस डीपी आहूजा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नये प्रमुख सचिव होंगे, वे सुखबीर सिंह की जगह लेंगे, जो खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी के नये पीएस होंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, मनीष रस्तोगी को जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया। ई. रमेश कुमार को जनजातीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं निशांत वरवड़े उच्च शिक्षा आयुक्त होंगे।

इन अधिकारियों के नाम भी शामिल

वहीं सुखवीर सिंह को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। निशांत वरवडे को उच्च शिक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव सिंह को पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन का कार्यपालन संचालक बनाया गया है। इसके साथ ही रामराव भोंसले को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं सूफिया फारूकी वली को महिला एवं बाल विकास विभाग का सह आयुक्त बनाया गया है, इसके अलावा उन्हें अटल बिहार वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण विभाग का पदेन मिशन संचालक बनाया गया है। इनके अलावा मनीष सिंह, तरूण राठी, सौरव कुमार सुमन, मोहित बुंदस, निधि निवेदित, कुमार पुरूषोत्तम, नीरज कुमार वशिष्ठ और किशोर कुमार कन्याल को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

(इनपुट- भाषा) 

यह भी पढ़ें- 

शिवराज सिंह चौहान लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- टिकट पक्का

सीएम मोहन यादव के जिले में बीजेपी नेता और पत्नी की हत्या, चाकू से किए गए वार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।