1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शिवराज सिंह चौहान लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- टिकट पक्का

शिवराज सिंह चौहान लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- टिकट पक्का

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jan 28, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 03:53 pm IST

भोपाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और हमारे साथ मंत्रीमंडल में शामिल होंगे।

Ramdas Athawale- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए चुनावों में बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री ना बनाकर मोहन यादव को कुर्सी पर बिठाया। इसके बाद कई बार शिवराज का परोक्ष रूप से इस बात को लेकर दर्द भी छलका। ऐसे में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ये कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पिछले महीने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। 

"दिल्ली आएंगे तो कैबिनेट मंत्री बनाएंगे..."

क्या शिवराज सिंह चौहान का लोकसभा टिकट पक्का माना जाए? इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मध्य प्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री है। राजस्थान में ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाया। ऐसे सभी जातियों को मौका देना चाहिए। इसलिए जो निर्णय हुआ, वह अच्छा निर्णय है। अठावले ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आएंगे, हमारे साथ आगे आएंगे। मंत्रिमंडल में आएंगे... अगर वह लोकसभा लड़ेंगे, दिल्ली आएंगे तो वहां उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाएंगे। उनका आदर तो मोदी जी करेंगे ही।

इतना ही नहीं इस दौरान रामदास अठावले ने अपने चिर परिचित शायराना अंदाज में कहा-

"शिवराज सिंह चौहान का लोकसभा में आना है पक्का

इसलिए उनके दुश्मनों को होगा बहुत बड़ा धक्का"

अठावले ने शिवराज की तारीफों के बांधे पुल

बता दें कि आज केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले भोपाल दौरे पर हैं। आज उन्होंने बंसल वन स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित किया। अठावले ने इस दौरान कहा कि शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली में आएंगे, हमारे साथ आएंगे और मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य के विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना जैसी स्कीम के जरिए उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए भी काम किया। 

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।