1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश से लापता हुईं BSF की 2 महिला कांस्टेबल बंगाल में मिलीं, सामने आई वजह

मध्य प्रदेश से लापता हुईं BSF की 2 महिला कांस्टेबल बंगाल में मिलीं, सामने आई वजह

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 13, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 02:37 pm IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि ग्वालियर के बिलौआ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद जांच शुरू की गई।

BSF- India TV Hindi
बीएसएफ Image Source : REPRESENTATIVE PIC

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी की दो महिला कांस्टेबल पश्चिम बंगाल में मिली हैं। दोनों एक महीने से अधिक समय से लापता थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों महिला कांस्टेबल में से एक की मां ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि बीएसएफ अकादमी में उनकी बेटी की बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली एक अन्य महिला कांस्टेबल से दोस्ती हो गई थी और उनकी बेटी को उसकी सहेली छह जून को बंगाल ले गई। 

एसपी का बयान आया सामने

पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि ग्वालियर के बिलौआ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा कि दोनों लापता महिला कांस्टेबल बीएसएफ की कोलकाता इकाई के समक्ष पेश हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि ग्वालियर से एक पुलिस दल भी कोलकाता गया और उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि दोनों महिला बीएसएफ कांस्टेबल ने अपने बयान में कहा है कि वे अपनी मर्जी से पश्चिम बंगाल गई थीं। अब तक की जांच में उनकी ओर से कोई गंभीर अपराध सामने नहीं आया है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।