1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "मोक्ष" वाले बयान को लेकर मचे बवाल पर बाबा बागेश्वर की सफाई- वीडियो को पूरा सुनिए

"मोक्ष" वाले बयान को लेकर मचे बवाल पर बाबा बागेश्वर की सफाई- वीडियो को पूरा सुनिए

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 05, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 04:57 pm IST

मोक्ष पाने वाले अपने बयान पर बाबा बागेश्वर ने सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि उस वीडियो को पूरा सुनिए।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- India TV Hindi
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Image Source : FILE PHOTO

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रयागराज महाकुंभ में मोक्ष पाने वाले अपने बयान पर सफाई दी है। दरअसल, उन्होंने एक बयान देते हुए कहा था कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में जो लोग मरे हैं उनको मोक्ष मिला है। उनके इस बयान पर जमकर निशाना साधा गया। अब बाबा बागेश्वर ने अपने बयान को लेकर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

"मेरे बयान को पूरा नहीं सुना गया"

बागेश्वर बाबा ने कहा कि उनका जो बयान वायरल हो रहा है, वह तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने ने कहा कि उनके बयान को पूरा नहीं सुना गया। वीडियो में जो बात कही गई, वो केवल एक छोटी सी बात को काटकर उसे वायरल किया गया है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उस वीडियो में उन्होंने यह कहा था कि हृदय में बहुत पीड़ा और दुःख है, लेकिन हमारा वक्तव्य यह नहीं था जो लोगों ने समझा है, जिस बयान को लेकर बवाल मचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस वीडियो को पूरा सुनें।

क्या था बागेश्वर बाबा का बयान?

बागेश्वर बाबा ने अपने बयान में कहा था कि ये महाप्रयाग है, मृत्यु सबकी आनी है। एक दिन मरना सबको है, लेकिन कोई गंगा के किनारे मरेगा तो उसे मोक्ष मिलेगा। उन्होंने आगे कहा था कि यहां मरा नहीं है कोई, असमय चले गए तो दुख है, पर जाना तो सबको है। ये बात तय है कि कोई 20 साल बाद जाएगा तो कोई 30 साल बाद जाएगा, लेकिन जो लोग भगदड़ में मरे हैं उनको मोक्ष मिला है।

उनके बयान की संत समाज ने भी आलोचना की। बागेश्वर बाबा के मोक्ष वाले बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उनका भी मोक्ष करा दो। अगर धीरेंद्र शास्त्री तैयार हैं, तो धक्का मारकर हम उनको भी मोक्ष कराने को तैयार हैं

(रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता)

ये भी पढे़ं-

अपने कर्मचारियों को वित्त मंत्रालय ने दिया आदेश, AI टूल्स या एप्स के इस्तेमाल पर सख्ती से करें परहेज

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 46 फीसदी से ज्यादा मतदान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।