1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म पर BJP का पेटेंट नहीं है: उमा भारती

राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म पर BJP का पेटेंट नहीं है: उमा भारती

 Published : Dec 30, 2022 10:07 pm IST,  Updated : Dec 30, 2022 10:07 pm IST

उमा भारती ने कहा, राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ इन पर मेरी आस्था भाजपा ने तय नहीं की है। यह पहले से मेरे अंदर मौजूद थी।

uma bharti- India TV Hindi
उमा भारती Image Source : PTI

भोपाल: भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि ‘राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म’ पर भाजपा का पेटेंट नहीं है’। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है, अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ हानि से परे होती है।’’

'राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ इन पर मेरी आस्था भाजपा ने तय नहीं की'

उन्होंने कहा, ‘‘राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ इन पर मेरी आस्था भाजपा ने तय नहीं की है। यह पहले से मेरे अंदर मौजूद थी। शराबबंदी उसी तरह की एक धारा है। इन बातों की लाइन मैंने खुद खींची है। बाकी बातों में भाजपा जो तय करती है मैं वही करती हूं।’’

'राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो भारत टूटा हुआ कहां दिखता है'
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो भारत टूटा हुआ कहां दिखता है। हमने (भाजपा नीत केन्द्र सरकार) तो अनुच्छेद 370 भी हटा दिया। अगर भारत में कोई चीज जोड़ना है तो वह है पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके)। राहुल गांधी जी को अपनी यह यात्रा पीओके तक ले जानी चाहिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।