1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'दुर्दांत डकैत राम बाबू गड़रिया मेरा भाई था, जेल और जंगल दोनों जगह की मुलाकात', BJP विधायक के विवादित बोल-VIDEO

'दुर्दांत डकैत राम बाबू गड़रिया मेरा भाई था, जेल और जंगल दोनों जगह की मुलाकात', BJP विधायक के विवादित बोल-VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 01, 2026 08:07 am IST,  Updated : Jun 01, 2026 08:56 am IST

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने 13 गुर्जरों के हत्यारे डकैत रामबाबू गडरिया को अपना दोस्त बताया है। साथ ही उन्होंने डकैत राम बाबू गड़रिया की फोटो पर फूलों की माला भी चढ़ाई।

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी- India TV Hindi
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार प्रीतम लोधी ने 15 लाख के इनामी रहे दुर्दान्त डकैत राम बाबू गड़रिया को अपना साथी बताया। बीजेपी विधायक ने खुले मंच से डकैत रामबाबू की जमकर तारीफ भी कर डाली।

क्या डाकू इंसान नहीं होता- बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक प्रीतम ने कहा, 'हम दोनों एक दूसरे के सुख और दुख के साथी थे। मैंने उनके लिए आवाज उठाई थी और पूरी कमिश्नरी घेर 5000 आदमियों के साथ घेर ली थी। उस वक्त अखबारों में खबर निकली थी कि एक गुंडे ने डाकू का सहयोग किया तो मैंने कहा क्या डाकू इंसान नहीं होता।'

वह डकैत बनने लायक नहीं था

बीजेपी विधायक ने कहा, 'रामबाबू गड़रिया को परिस्थितियों ने डकैत बनाया था। सामंतवादियों ने बनाया था। वरना वह डकैत बनने लायक नहीं था। हमारी जेल और जंगल दोनों में मुलाकात हुई थी। मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज रामबाबू गडरिया की तस्वीर पर माला डालने का मुझे गर्व होता है। मैंने अपने भाई का सुख-दुख के साथी का माल्यार्पण करके स्वागत किया है।'

विधायक ने आगे कहा, 'जब मैं रामबाबू गड़रिया का साथ दिया था तो मेरा हाथ ढाई किलो का था अब तुम लोगों ने यह ढाई सौ किलो का हाथ बढ़ा दिया है।'

फोटो पर चढ़ाई फूलों की माला

दरअसल, अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर बघेल समाज के द्वारा पिछोर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे थे। इस दौरान प्रीतम लोधी ने मंच पर अहिलावाई होलकर की फोटो  के साथ साथ रखी गई डकैत राम बाबू गड़रिया की फ़ोटो पर भी फूलों की माला चढ़ाई।  

15 लाख का इनामी डकैत

बता दें कि हत्या लूट अपहरण के 100 से अधिक मामले 15 लाख के इनामी डकैत राम बाबू गड़रिया पर दर्ज हैं।  पुलिस फाइल में टी वन (टारगेट वन) पर रखा गया था। कई सामूहिक हत्या के मामले इस पर दर्ज है। फिरौती के लिए टीचर से लेकर रेलवे इंजीनियर तक के अपहरण  इस डकैत के नाम दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: 

कमर्शियल और FTL सिलेंडर के फिर से बढ़े दाम, जानें अब क्या होगा नया रेट

अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पर लगी चोट, पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा -VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।