1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: रीवा में दो पक्षों के बीच खूनी जंग के बाद तनाव, शराब की बोतलों की हुई बौछार-देखें वीडियो

मध्य प्रदेश: रीवा में दो पक्षों के बीच खूनी जंग के बाद तनाव, शराब की बोतलों की हुई बौछार-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Aug 10, 2025 10:32 am IST,  Updated : Aug 10, 2025 10:32 am IST

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रानी तालाब की बसोर बस्ती में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष के बाद तनाव व्याप्त है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। छोटी सी बात को लेकर हुए संघर्ष ने भयावह रूप ले लिया। देखें वीडियो...

रीवा में दो पक्षों के बीच खूनी जंग- India TV Hindi
रीवा में दो पक्षों के बीच खूनी जंग Image Source : REPORTER

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रानी तालाब के समीप बसोर बस्ती है जहां नशाखोरी को लेकर शुरू हुए छोटी सी बात को लेकर कुचवधिय(कंजर ) और बंसल समाज के बीच उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी जंग का रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरा इलाका युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी और शराब की बोतलों से एक दूसरे पर बौछार की गई। इस खूनी जंग में दोनों पक्षों की तरफ से महिलाओं ने भी जमकर बवाल काटा।

इतना ही नहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस टीम पर भी दोनो पक्षों ने हमला कर दिया, इसके बाद हालात को बेकाबू होता देख अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया और पूरी बस्ती पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। इलाके में तनाव व्याप्त है और इस संघर्ष में 4 से 5 लोग घायल हुए हैं। सीएसपी राजीव पाठक सहित बिछिया, कोतवाली, सामान, सिविल लाइन थानों की पुलिस पूरे इलाके में गश्त लगा रही है।

देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी तालाब के पास बसोर बस्ती में शनिवार की रात करीब रात नौ बजे कुचवधिया और बंसल समाज के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए और शराब की बोतलों की बौछार की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों तरफ के चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हालात काबू किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

देखें वीडियो

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि दो पक्षों में शराबखोरी में विवाद हुआ और एक पक्ष के कुछ लोग थाने में शिकायत करने आए थे और वे थाने में ही बैठे थे कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हो गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू पाया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। 

(रीवा से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।