1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP के बुरहारपुर में दर्दनाक घटना, 4 बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी महिला, 3 मासूमों की मौत, तैरकर बाहर आ गई मां

MP के बुरहारपुर में दर्दनाक घटना, 4 बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी महिला, 3 मासूमों की मौत, तैरकर बाहर आ गई मां

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 27, 2023 08:46 am IST,  Updated : Mar 27, 2023 08:46 am IST

कुएं में कूदने पर महिला घबरा गई और रस्सी के सहारे बाहर आ गई और वह अपनी 7 साल की बड़ी बेटी को भी बचाने में कामयाब रही। मृतकों में डेढ़ साल का बेटा और 3 व 5 साल की दो बेटियां शामिल हैं।

well- India TV Hindi
महिला ने 4 बच्चों के साथ कुएं में लगाई मौत की छलांग Image Source : FILE PHOTO

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश): बुरहानपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते रविवार को 30 वर्षीय महिला अपने चार अबोध बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि मां और एक बेटी को बचा लिया गया है। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि घटना जिले के खकनार क्षेत्र के ग्राम बलड़ी की है। उन्होंने कहा कि प्रमिला भिलाला ने घरेलू झगड़े के बाद घर के पास बने कुएं में पहले चार बच्चों को डाला और फिर खुद भी कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई।

पति से विवाद के बाद कुएं में लगाई मौत की छलांग

मामला जिले के खकनार थाना क्षेत्र के टिकाबर्डी फालिया गांव का है। प्रमिला का अपने पति से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार रमेश ने अपनी पत्नी को खेत में महुआ चुनने के लिए साथ चलने की बात कही थी, लेकिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 4 से 5 बजे के बीच एक महिला अपने 4 बच्चों के साथ गहरे कुएं में कूद गई। इसमें 3 मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जबकि 7 साल की बच्ची और मां कुएं किसी तरह कुएं से बाहर आ गए।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकाला। तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि महिला और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-

घबराकर रस्सी के सहारे बाहर आ गई महिला
मृतकों में डेढ़ साल का बेटा और 3 व 5 साल की दो बेटियां शामिल हैं। वहीं, कुएं में कूदने पर महिला घबरा गई और रस्सी के सहारे बाहर आ गई और वह अपनी 7 साल की बड़ी बेटी को भी बचाने में कामयाब रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।