1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शहजाद अली के आतंक का खात्मा! वर्चस्व बनाने के लिए 'नरसिम्हा' फिल्म में बाप जी की कोठी जैसा बनवाया था ₹10 करोड़ का महल

शहजाद अली के आतंक का खात्मा! वर्चस्व बनाने के लिए 'नरसिम्हा' फिल्म में बाप जी की कोठी जैसा बनवाया था ₹10 करोड़ का महल

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 23, 2024 12:13 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 12:13 pm IST

बॉलीवुड फिल्म 'नरसिम्हा' में बाप जी की हवेली की तर्ज पर शहजाद अपने सपनों की मंजिल बनवाने में करीब 10 करोड़ से ज्यादा रुपये लगा चुका था। इस हवेली का निर्माण कार्य 2017 से चल रहा था। फिलहाल गृहप्रवेश नहीं हुआ था।

shahzad ali- India TV Hindi
शहजाद अली ने फिल्म 'नरसिम्हा' के बाप जी की कोठी की तर्ज पर बनवाई थी आलीशान हवेली Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के छतरपुर में माहौल बिगाड़ने की साजिश पर अब एक्शन जारी है। थाने पर पत्थर बरसाने वाले उपद्रवी पर रडार पर हैं। महाराष्ट्र में हिंदू संत रामगिरी महाराज के बयान को आधार बना कर छतरपुर में बवाल मचाया गया। 21 अगस्त को मुस्लिम समाज की भीड़ ने थाने को घेर लिया और उत्पात मचाया। इसके बाद 22 अगस्त को छतरपुर में बुलडोजर चलना शुरू हो गया। शहर के पूर्व सदर हाजी शहजाद अली, जावेद अली, युसुफ पठान, नाज़िम चौधरी और आजाद अली को पुलिस ने मास्टरमाइंड माना है।  इस मामले के मुख्य आरोपी और कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली की 10 करोड़ की आलीशान हवेली को ध्वस्त कर दिया गया।

2017 से चल रहा था रहा था निर्माण

प्रशासन का दावा है कि करीब 20 हजार वर्ग फीट जगह पर यह हवेली बिना अनुमति के बनाई गई थी। बॉलीवुड फिल्म 'नरसिम्हा' में बाप जी की हवेली की तर्ज पर शहजाद अपने सपनों की मंजिल बनवाने में करीब 10 करोड़ से ज्यादा रुपये लगा चुका था। फिल्म नरसिम्हा में बाप जी आतंक के जरिए वर्चस्व स्थापित कर रहा था। उसी तरह शहजाद ने भी छतरपुर के मुस्लिम समाज में वर्चस्व दिखाने के लिए बाप जी जैसी कोठी बनवाई थी।

bapji ki kothi
Image Source : INDIA TVफिल्म नरसिम्हा में बाप जी की कोठी

इस हवेली का निर्माण कार्य 2017 से चल रहा था। फिलहाल गृहप्रवेश नहीं हुआ था। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान घर में रखीं तीन कारें, दो स्कूटी और दो बाइक पर बुलडोजर से रौंद दी गईं। प्रशासन के एक्शन पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत का आरोप लगाया है।

कैसे हुई पत्थरबाजी की घटना?

मध्य प्रदेश के छतरपुर में साजिश के पत्थर पर अब बुलडोजर गरज रहा है। दरअसल, बवाल का ये पूरा मामला फिल्मी है। छतरपुर के मुस्लिम समाज में किसका वर्चस्व होगा इसको लेकर पूर्व सदर हाजी शहजाद अली और मौजूदा सदर जावेद अली के बीच जंग थी। मुस्लिम हिमायती बनने के लिए रामगिरी महाराज को आधार बनाया गया। एक गुट कलेक्टर के पास जा रहा था तभी दूसरे पक्ष ने पूरी भीड़ को पुलिस थाने की मोड़ दिया। प्लानिंग के तहत हथियार, ईंट-पत्थर लेकर भीड़ पहुंची और फिर उपद्रव की साजिश को अंजाम दिया गया। पुलिस का एक्शन जारी है, आज भी बुलडोजर बवाल मचाने वालों के अवैध निर्माण को तलाश रहा है।

shahzad ali kothi
Image Source : INDIA TVछतरपुर के मास्टरमाइंड शहजाद की कोठी

दरअसल हिंदू संत रामगिरी महाराज ने कई दिनों पहले महाराष्ट्र में विवादित बयान दिया। महाराष्ट्र समेत कई शहरों में FIR भी दर्ज कराई गई है। इसी बयान को मुद्दा बनाकर मुस्लिम भीड़ को उकसाया गया और शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। थाने को घेरकर प्रदर्शन करने आई भीड़ अचानक उग्र हो गई। पत्थरों की बारिश होने लगी जिससे थाने के अंदर पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इसीलिए पुलिस ने इस तरह का एक्शन लिया।

यह भी पढ़ें-

ग्वालियर में सीएम के VIP मूवमेंट के दौरान मेजर और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, थाने में जमकर बवाल

छतरपुर में पुलिस थाने पर पथराव, आरोपी की ₹10 करोड़ की हवेली पर चला बुलडोजर, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।