1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. यूपी के बाद MP में राम मंदिरों के लिए CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, करेंगे ये काम

यूपी के बाद MP में राम मंदिरों के लिए CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, करेंगे ये काम

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 23, 2024 10:54 am IST,  Updated : Jan 23, 2024 11:25 am IST

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह तो पूरे देश में देखा गया। वहीं एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीप जलाकर खुशी व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के राम मंदिरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

सीएम मोहन यादव ने राम मंदिरों के लिए की घोषणा।- India TV Hindi
सीएम मोहन यादव ने राम मंदिरों के लिए की घोषणा। Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था। साथ ही उन्होंने राज्य में भगवान राम से जुड़े स्थानों को पर्यटक स्थलों के तौर पर विकसित करने की घोषणा की। सीएम मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के लोगों को बधाई भी दी। इस मौके पर सीएम आवास पर 11,101 दीये जलाकर रामोत्सव मनाया गया।

‘राम राज्य’ के आगमन की शुरुआत

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह ‘राम राज्य’ के आगमन की शुरुआत है। यादव ने यहां अपने आधिकारिक आवास पर कहा कि ‘‘राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह ऐतिहासिक कार्यक्रम था। मध्य प्रदेश में भगवान राम ने जिन स्थानों पर अपने चरण रखे थे, उन्हें पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।’’ इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर 11,101 दीये जलाए गए। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन स्थापित किया गया। सही मायने में ‘राम राज्य’ आ रहा है। करीब 142 करोड़ लोग सरकार के साथ खड़े रहे और उन्होंने साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।’’ 

सीएम के निवास पर मनाया गया दीपोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में दीपोत्सव पर्व मनाया। सीएम मोहन यादव ने भगवान राम की पूजा- अर्चना के साथ प्रतीक स्वरूप दीप जलाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निवास पर कुल 11,101 दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूरा मुख्यमंत्री निवास दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। जगह-जगह रंगोली और आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। पूरा वातावरण राममय हो गया। लोगों में अपार उत्साह था। राम भजनों की धुन मन मोहने वाली थी। लोग भजनों को गुनगुना रहे थे और भजनों की धुन पर भाव विभोर हो गए थे। वहीं उत्साह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फुलझड़ी जलाई और जय श्री राम के नारे भी लगाए।

(इनपुट- भाषा)

Ram Mandir: रामधुन में रमे पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव करने लगे नागिन डांस, Video में देखें

जेल में भी जय श्री राम! अंग्रेजों के ज़माने की कारागार में सभी धर्म के कैदियों ने किया सुंदरकांड पाठ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।