1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 167 नए मामले, 2 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 167 नए मामले, 2 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2021 11:43 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 11:43 pm IST

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 167 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,56,758 तक पहुंच गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 167 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 167 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,56,758 तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी भोपाल में सामने आए हैं, जबकि इंदौर में भी 30 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 2 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे इस घातक बीमारी के हाथों अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,825 हो गई है।

अब तक इंदौर में सबसे ज्यादा 924 मौतें

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते भोपाल और हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’ उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा 924 मरीजों की मौत इंदौर में हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि सूबे की राजधानी भोपाल में भी इस बीमारी के चलते 616 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 से उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 228 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

भोपाल में सामने आए 44 नए मामले
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 33 नए मामले इंदौर में आए जबकि भोपाल में 44 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,56,758 संक्रमितों में से अब तक 2,50,946 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 1,987 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 219 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।