1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 365 नए मामले, 5 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 365 नए मामले, 5 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2021 11:16 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 11:16 pm IST

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 365 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,51,223 हो गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus Updates- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 365 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 365 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,51,223 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी भोपाल से सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर इंदौर रहा। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते 5 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है। इन नई मौतों को मिलाकर वायरस के हाथों अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,751 हो गई है।

अब तक इंदौर में 917 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर, खरगोन, एवं राजगढ़ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमण से अब तक सबसे अधिक 917 मरीजों की मौत इंदौर में हुई है। वहीं, राजधानी भोपाल में 596, उज्जैन में 104, सागर में 149, जबलपुर में 248 एवं ग्वालियर में 216 लोगों की मौत हुई हैं।’ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से होने वाली बाकी की मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

6,524 मरीज़ों का चल रहा है इलाज
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 43 नए मामले इंदौर में सामने आये, जबकि राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा 87 नए मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले 2,51,223 मरीजों में से अब तक 2,40,948 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। अधिकारी ने बताया कि सूबे के विभिन्न अस्पतालों में 6,524 मरीज़ों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 793 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।