1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नए मामले, 12 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नए मामले, 12 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 10:50 pm IST

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,89,936 पहुंच गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV GRAPHICS

भोपाल: मध्य प्रदेश कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर काफी हद तक काबू पाता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,89,936 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सूबे में शनिवार को सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी भोपाल से सामने आए जबकि इंदौर में मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या दहाई से कम रही।

सूबे में मौतों का कुल आंकड़ा 9 हजार के पार

वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से और 12 लोगों की मौत हुई है जिससे यहां मौतों की कुल संख्या 9 हजार के आंकड़े को पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अब तक वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9,001 हो गई है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों में से 35 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 12 जिलों में वर्तमान में कोविड का एक भी मरीज नहीं है।

संक्रमण के सबसे ज्यादा 9 नए मामले भोपाल से
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में शनिवार को करोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 12 नए मामले राजधानी भोपाल में सामने आए हैं, जबकि इंदौर 9 नए संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,936 संक्रमितों में से अब तक 7,80,445 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 490 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि शनिवार को कोविड-19 के 61 रोगी स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि सूबे में अब तक कुल 1,22,99,236 सैंपल्स की टेस्टिंग हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।