1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: बंदूकों की दुकान में हुआ जोरदार धमाका, भागते हुए निकले झुलसे लोग

MP: बंदूकों की दुकान में हुआ जोरदार धमाका, भागते हुए निकले झुलसे लोग

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 27, 2026 07:28 am IST,  Updated : Jan 27, 2026 07:28 am IST

एमपी के रतलाम में एक बंदूकों की दुकान में धमाका हो गया। इस घटना में चार लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बंदूकों की दुकान में हुआ धमाका। - India TV Hindi
बंदूकों की दुकान में हुआ धमाका। Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में बंदूकों की एक दुकान में सोमवार को जोरदार धमाका हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक वेल्डिंग के काम के दौरान धमाका हो गया, जिसके बाद दुकान में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक धमाके की वजह से आग लगने से दुकान के एक मालिक और एक ग्राहक समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है और इसके लाइसेंस की जांच की जा रही है। वहीं एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है। 

चार लोग हुए घायल

दरअसल, शहर के सर्राफा बाजार के पास लक्कड़ पीठा में स्थित दुकान में एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद दुकान में मौजूद कई लोग झुलस गए। इसी बीच दो लोगों को झुलसी अवस्था में दुकान से बाहर निकलकर सड़क पर बदहवास हालत में भागते देखा गया। जानकारी के मुताबिक चार लोग इस घटना में झुलस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चारों घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की पहचान दुकान के मालिक यूसुफ अली (58), नाजिम हुसैन (32), शेख रफीकुद्दीन (35) और संदीप पाटीदार (35) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को इंदौर के एक अस्पताल भेजा गया है। 

वेल्डिंग के दौरान हुआ हादसा

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बंदूकों की दुकान में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था, इसी दौरान धमाका हो गया, जिससे आग लग गई। उन्होंने बताया, ‘‘दुकान को सील कर दिया गया है और इसके लाइसेंस की वैधता की जांच की जा रही है। हमने दुकान में रखे आग्नेयास्त्रों को पंचनामा बनाकर अपने कब्जे में ले लिया है। दुकान के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।’’ उन्होंने बताया कि दुकान में वेल्डिंग की कुछ रॉड मिली हैं। 

जांच कर रही पुलिस की टीम

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मौके पर कारतूसों के कुछ खाली खोखे भी पाए गए हैं और घटना के कारण की पुष्टि के लिए एफएसएल की टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया,‘‘शुरुआती तौर पर पता चला है कि दुकान में वेल्डिंग के काम के दौरान निकली चिंगारी से धमाका हुआ और आग लग गई।’’ अधिकारी ने बताया कि दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें-

सुरक्षा में सेंध की कोशिश! जैसलमेर से पकड़ा गया जासूस, ISI के लिए काम करने की आशंका

मुंबई के घाटकोपर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा रैली के दौरान झड़प, पुलिस ने दर्ज की FIR

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।