अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में उन्होंने हिंदू माता-पिता से अपनी लड़कियों के साथ मारपीट कर उन्हें सुधारने की नसीहत दी है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अगर लड़की कहना नहीं मानती है, विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करती है तो उसकी टांगें तोड़ देने में कसर मत छोड़ना। मां-बाप जब प्रताड़ना देते हैं तो बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए देते हैं। जो लड़कियां माता-पिता की बात नहीं मानतीं, इज्जत नहीं करतीं, घर से भागना को तैयार हैं, उन्हें मारपीट कर ठीक करो।
दरअसल साध्वी प्रज्ञा ने अपनी बच्चियों को लव जिहाद से बचाने के लिए बयान दिया। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान में कहा, "मन को मजबूत कर लेना, मन को इतना मजबूत कर लेना कि अगर हमारी लड़की हमारा कहना नहीं मानती है, हमारी लड़की किसी विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करती है तो उसकी टांगे तोड़ देने में भी कसर मत छोड़ना। जो संस्कारों से नहीं मानती है जो बातों से नहीं मानती है उसको ताड़ना देनी पड़ती है। अपनी संतान है उसके भले के लिए उसको मारना पड़े, पीटना पड़े तो आप पीछे मत हटिये। क्योंकि जब मां-बाप प्रताड़ना देते हैं तो बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए देते हैं उनको टुकड़ों में काटने मारने के लिए नहीं देते।"
साध्वी प्रज्ञा ने कहा आगे कहा, "जब एक बिटिया पैदा होती है तो माताएं इतनी प्रसन्न हो जाती हैं और कहती है हमारे घर में लक्ष्मी आई हैं, हमारे घर में सरस्वती आई हैं। सब लोग बधाई देते हैं। लेकिन जब वह बड़ी होती है तो मनमर्जी करने लगती हैं। ऐसी बच्चियों को जो हठी हैं, संस्कारों को नहीं मानती हैं, माता-पिता की बात नहीं मानतीं, बड़ों की इज्जत नहीं करतीं और घर से भागने को तैयार हैं, उनके लिए सतर्क रहो, जागते रहो। ऐसी लड़कियों को मार कर, पीट कर ठीक करो।"
यह भी पढ़ें-
पुराने लिव-इन पार्टनर ने गर्भवती महिला की चाकू मारकर की हत्या, पति ने हत्यारे को मार डाला
UPI पेमेंट फेल होने पर घड़ी के बदले दिया समोसा, रेलवे के वेंडर ने किया शर्मनाक काम
संपादक की पसंद