1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कुएं में जहरीली गैस का कहर, तीन दिन में तीसरी घटना, दम घुटने से 4 की हुई मौत

कुएं में जहरीली गैस का कहर, तीन दिन में तीसरी घटना, दम घुटने से 4 की हुई मौत

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jul 10, 2026 08:37 am IST,  Updated : Jul 10, 2026 08:37 am IST

बालाघाट जिले के एक कुएं में जहरीली गैस फैलाने की वजह 2 किसानों की मौत हो चुकी है। तीन दिन में यह तीसरी घटना है, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है।

crime news- India TV Hindi
कुएं में जहरीली गैस का कहर Image Source : STRINGER INPUT

मध्य प्रदेश राज्य के बालाघाट जिले से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुएं की जहरीली गैस की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है। 6 दिन पहले भी ऐसी ही खबर मैहर जिले के खरमसेड़ा गांव से भी आई थी और यह कोई पहली बार नहीं है। तीन दिन में यह तीसरी घटना है। दरअसल, बालाघाट के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दहेदी के पीपरटोला में दुखद हादसा घटित हो गया। यहां पर मोटर पंप बिगड़ने पर सुधारने के लिए बाहर निकालने उतरे 2 किसानों की कुएं में बनी मीथेन जहरीली गैस के प्रभाव में आने से उनकी मौत हो गई।

कुएं की जहरीली गैस में 2 की मौत

मध्य प्रदेश में यह दर्दनाक घटना देर शाम में होने से महेश भारत लाल चौधरी मरार उम्र 45 साल और युवराज चंदन लाल बिसेन कलार उम्र 55 साल की मौत हो गई, जिनके शव को एसडीईआरएफ की टीम ने रात में ही कड़े मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाला और पुलिस को सौंप दिया है। इनका पीएम आज किया जाएगा। कुएं की जहरीली गैस की वजह से गांव में भी हलचल मची हुई है।

मोटर पंप की मरम्मत बनी काल

जानकारी के अनुसार इस समय किसानों ने खेत में धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है, जिसके चलते वे सिंचाई हेतु पानी की आवश्यकता होने पर मोटर पंप चलाते हैं और बिगड़ने पर बिना सुरक्षा या जांच किए बगैर कुएं में उतर जाते हैं। पिपरटोला में भी महेश भारत लाल चौधरी और युवराज चंदन लाल बिसेन कुएं में मोटर पंप बिगड़ने पर सुधारने के लिए अंदर उतर गए, जो कि कुएं की गैस के प्रभाव में आ गए और पानी में डूबने से मौत हो गई।

तीन दिन में तीसरी घटना

हालांकि, एक के नीचे गिरने पर दूसरा बचाने गया और वह भी जहरीली गैस के प्रभाव में आ गया, जिसकी सूचना पर किरनापुर थाना पुलिस पहुंची। इस घटना के बाद बालाघाट से एसडीईआरएफ / होमगार्ड की टीम को भी बुलाया गया, जिसने रात लगभग 10 बजे कठिन रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया है। जिले में कुएं में बनने वाली मीथेन जहरीली गैस के प्रभाव में आने से पीपरटोला की घटना सहित 3 दिन में तीसरी घटना है, जिसमें 4 की मौत और 2 घायल हो गए। एक घटना भरवेली थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें मरारी टोला 1 किसान अशोक मरार की मौत और उसके भतीजा सहित 2 घायल हो गए। वहीं किरनापुर थाना क्षेत्र में 1 महिला की मौत हो गई थी।

(इनपुट -शौकत बिसाने)

ये भी पढे़ं - कुएं में जहरीली गैस से बड़ा हादसा, बैल को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, 3 ग्रामीणों की हुई मौत

कुएं की सफाई के लिए उतरे 8 लोग, जहरीली गैस से सभी की मौत, MP के इस जिले का मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।