1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दहेज के लिए ऐसा लालची हुआ पति कि पत्नी को कुंए में लटकाया, बर्बरता का वीडियो आया सामने

दहेज के लिए ऐसा लालची हुआ पति कि पत्नी को कुंए में लटकाया, बर्बरता का वीडियो आया सामने

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Sep 06, 2023 05:24 pm IST,  Updated : Sep 06, 2023 06:25 pm IST

मध्यप्रदेश के नीमच में एक महिला पर पति द्वारा बर्बरता का मामला सामने आया है। दहेज के चलते एक पति अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था और एक दिन अपने खेत पर ले जाकर पानी से भरे कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे छोड़ दिया।

Neemuch news- India TV Hindi
नीमच में महिला को कुएं में लटकाया Image Source : VIDEO GRAB

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच में एक पति की बर्बरता का मामला सामने आया है। खबर है कि दहेज के लालच में एक पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे छोड़ दिया। आरोपी पति द्वारा महिला के साथ की गई इस बर्बरता का वीडियो भी सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि खुद पति ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बनाया है। ये मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कुएं में लटकी महिला लगाती रही गुहार

दरअसल, ये घटना मध्य प्रदेश के नीमच जिले में जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत किरपुरा की है। यहां रहने वाली महिला का पति राकेश पिता रामचंद्र कीर ने दहेज के चलते अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया है। आरोपी पति ने महिला को कुएं में धकेल कर उसे एक रस्सी के सहारे लटका दिया। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें महिला कुएं के अंदर से गुहार लगाती दिख रही है कि मुझे बाहर निकाल लो। लेकिन पति ने एक नहीं सुनी। कुएं में लटकी महिला काफी देर तक चिल्लाती रही बाद में परिवार वालों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला गया।

मायके में महिला ने सुनाई आपबीती
दरअसल ये वीडियो करीबन 25 दिन पुराना है। महिला राजस्थान के रढाजना गांव की रहने वाली है। इस घटना के बाद महिला बहुत डरी सहमी हो गई थी। उसके पति ने कुएं में धक्का देकर जो वीडियो बनाया, वह वीडियो गांव पहुंचने के बाद परिवार वालों को पता चला। जब महिला कुएं से बाहर आई तो अपने मायके पहंची, जहां उसने सारी आप बीती परिवार वालों को सुनाई। इसके बाद पुलिस को वीडियो बताया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसके ऊपर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

(रिपोर्टर- दिनेश नलवाया)

ये भी पढ़ें-

सनातन धर्म के खिलाफ बयान पर भड़का विश्व हिंदू परिषद, काशी में बुलाई बड़ी बैठक; सभी जिलों से पहुंचेंगे हिंदू संत और धर्माचार्य
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।